15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार ने शुरू की ऐसी मुहिम, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

यूपी प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया गया है।

2 min read
Google source verification
yogi

यूपी में सब्जी मंडी और टोल प्लाजा के बाद अब पुलिस क्वार्टरों पर भी चढ़ा भगवा रंग

नोएडा। यूपी प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिससे अब इसके पात्र लाभार्थियों को फायदा मिल सकेगा। दरअसल, सरकार द्वारा गरीब अन्न योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसे प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विशेष अभियान 1 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : अगर यह पार्टी महागठबधंन में हो गई शामिल तो बढ़ेंगी पीएम मोदी की मुश्किलें, पहले भी बिगाड़ चुकी है बीजेपी का खेल

इसमें अब तक जिले में कुल 1,94,765 पत्र गृहस्थी राशन कार्ड व 7,897 अन्त्योदय कार्ड धारक हैं। जिनमें अन्त्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किलो राशन और गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिलेगा।इस बाबत जानकारी देने के लिए लिए जिलाधिकारी बी.एन सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की प्रभावी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत गरीब अन्न योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से खाद्य आपूर्ति के लिए दो तरह के राशन कार्ड बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस शहर में फैली जातीय हिंसा, अब तक एक युवक की मौत और दर्जनों घायल

राशन कार्डों को गृहस्थी राशन कार्ड और अन्त्योदय कार्ड के रूप में विभाजित किया गया है। अन्त्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किलो राशन, जिसमें 20 किलो गेंहू और 15 किलो चावल दिए जा रहे हैं। वहीं गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति पांच किलो राशन, जिसमें तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जा रहा। गेहूं प्रति दो रुपये किलो ओर चावल प्रति तीन रुपये किलो सरकार द्वारा निर्धारित हैं।

यह भी पढ़ें : झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची,पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

राशन डीलरों द्वारा पिछले दिनों मिली गड़बड़ी पर रोक लगाने और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से 99.88 प्रतिशत राशन कार्डों को आधार कार्ड से लिंक कर दिया गया है। वही राशन वितरण करने के लिए फिलहाल शहरी क्षेत्रों में बायोमेट्रिक पद्धति द्वारा चालू कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रो में सितंबर 2018 तक बायोमेट्रिक पध्दति लागू कर दी जाएगी और विभिन्न माध्यम के जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक कर योजना का लाभ सभी पात्र लोगों को मिल सके, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग