24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sawan में लोग इन Bhole k Bhajan को कर रहे पसंद, जानिए कहां से हो रहे Download

Sravan 2018 : सावन के महीने में इन गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं कांवड़िए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 28 Jul 2018, 7:38 PM IST

नोएडा। सावन का पवित्र महीना 28 जुलाई दिन शनिवार से शुरू हो चुका है। भगवान भोले के भक्त कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर चलने लगे हैं। अपनी यात्रा के दौरान कांवड़िए भगवान शिव के गीतों पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। वे तरह-तरह के गीत गाते हुए, भोले की भक्ती में डूबे हुए अपनी-अपनी कांवड़ लेकर चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Sawan 2018: श्रावण में करेंगे ये 5 उपाय तो साल भर रहेंगे मालामाल

भगवान शिव के सावन माह में सबसे ज्यादा शिव भजन गाए व बजाए जाते हैं। जगह-जगह कांवड़ियों के स्वागत के लिए पंडाल लगाकर खाने-पीने की व्यवस्था भी की जाती है। इस दौरान इन पंडालों में डीजे पर भोले के गाने भी बजाए जाते हैं और कांवड़िए मदमस्त होकर इन गानों पर थिरकते हैं। शिव भक्त इन गानों को गूगल और यूट्यूब पर सर्च कर रहे हैं। इन भजनों को आप चाहें तो सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से एमपी3 या एमपी4 वीडियो डाउनलोड भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-जानिए, कब पड़ रहा है सावन का पहला सोमवार, इस बार आएंगे 5 सोमवार

सावन के महीने में ये गाने बने हुए हैं कांवड़ियों की पसंद

जय जय शिव शंकर कांटा लागे न कंकड़
ये प्याला तेरे नाम का पिया...

ओ शंकर मेरे कब होंगे दर्शन तेरे...

मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा,
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा बोल सत्यम शिवम्, बोल तू सुंदरम...

ऐसी सुबह ना आए, आए ना ऐसी शाम। जिस दिन जुबा पे मेरी आए ना शिव का नाम..

सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे यह शुभ काम...

शिव शंकर को जिसने पूजा, उसका ही उद्धार हुआ अंत:काल को भवसागर में...

मिलता है सच्चा सुख केवल, शिवजी तुम्हारे चरणों में। यह बिनती है पलछिन छिनकी...

सावन में बढ़ जाता है सोमवार का महत्व
सावन में सोमवार के व्रत का भी बहुत महत्व है। आज से शुरू हुए सावन महीने में पांच सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 30 जुलाई, दूसरा 6 अगस्त, तीसरा 13, चौथा 20 व पांचवां 27 अगस्त को पड़ेगा। मान्यता है कि विवाहित औरतों को इस महीने में सोमवार व्रत रखने पर सौभाग्य का वरदान मिलता है। इस महीने के पहले सोमवार से 16 सोमवार व्रत की शुरुआत भी की जाती है। सावन के महीने में 15 अगस्त को नागपंचमी का त्योहार भी मनाया जाएगा।