27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन बैंकों ने अपने ग्राहकों को दी बड़ी राहत 31 दिसंबर के बाद भी चलेंगे बिना चिप वाले एटीएम कार्ड

31 दिसंबर से बिना चिप वाले एटीएम कार्ड बंद होने की खबर से परेशान से ग्राहत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 30 Dec 2018, 3:52 PM IST

ATM CARD

इन बैंकों ने अपने ग्राहकों को दी बड़ी राहत 31 दिसंबर के बाद भी चलेंगे बिना चिप वाले एटीएम कार्ड

नोएडा. अगर आप के पास बिना चिप वाले एटीएम कार्ड (ATM CARD) है तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, 31 दिसंबर के बाद भी बिना चिप वाले एटीएम कार्ड चलते रहेंगे। इससे पहले ऐसी खबरें थी कि बिना चिप वाले एटीएम कार्ड 31 दिसंबर से बंद हो जाएंगे। इस बात से बिना चिप वाले एटीएम कार्डधारक परेशान थे। आपको बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Broda) ने साफ कर दिया है कि उनके खाताधारकों के एटीएम कार्ड 31 दिसंबर के बाद भी काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर हिंसाः इंस्पेक्टर हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने कर दी ऐसी मांग, हिल जाएगी योगी सरकार

दरअसल, एटीएम कार्ड के जरिए हो रहे धोखाधड़ी से ग्राहकों की सुरक्षा के लिए बैंकों की ओर से चिप वाले एटीएम कार्ड लाए जा रहे हैं। बैंकों ने तेजी के साथ इसका वितरण शुरू कर दिया है। इसके साथ ही बैंक दो तरह से खाताधारकों को एटीएम कार्ड दे रहे हैं। वहीं, कुछ बैंक सीधे शाखाओं से ही एटीएम कार्ड बदलकर दे रहे हैं। अब बैंकों की ओर से जो भी कार्ड दिए जा रहे हैं, उसमें चिप लगे हुए हैं। नया एटीएम कार्ड हासिल करने के 72 घंटे के भीतर एक्टिवेट कराना होता है। इसके बाद पुराना एटीएम कार्ड खुद बखुद बंद हो जाएगा। इसके अलावा कुछ बैंकों के खाताधारकों के एटीएम कार्ड मुख्यालय से प्रिंट होकर आ रहे हैं। नए एटीएम कार्ड हासिल करने के लिए ग्राहकों को बैंक की ओर से उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ बैंक फोनकर ग्राहकों को शाखा पर बुलाकर नए एटीएम कार्ड उपलब्ध करा रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टेट बैंक इसी तरह से अपने ग्राहकों को नए एटीएम कार्ड उपलब्ध करा रहे हैं। के एटीएम कार्ड इसी तरह दिए जा रहे हैं।