27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एससी/एसटी एक्ट के विरोध में सवर्णो ने भारत बंद को लेकर बनाया यह प्लान, पुलिस भी हुई एक्टिव

पुलिस लेगी यह एक्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 5 Sep 2018, 8:38 PM IST

sc

एससी/एसटी एक्ट के विरोध में सवर्णो ने भारत बंद को लेकर बनाया यह प्लान, पुलिस भी हुई एक्टिव

नोएडा. केंद्र सरकार दुवारा एससी/एसटी एक्ट संशोधन बिल के विरोध मेंं सवर्णो और ओबीसी वर्ग की तरफ से 6 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया गया है। गुरुवार सुबह 8 बजे से यूपी के तमाम जिलों में सवर्ण व ओबीसी समाज सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा। साथ ही मार्केट व व्यपारिक प्रतिष्ठान आदि को बंद कराने का दावा सवर्ण समाज की तरफ सेे किया गया है।

काली पट्टी बांधकर करेंगेे विरोध

गुरुवार दिनांक 6 सितंबर को sc st एक्ट में जोड़ी गयी भेदभाव पूर्ण गैरजमानती, धाराओं और जांच के अधिकार के हनन के विरोध में ऊजी मंदिर जेवर में सवर्ण समाज इक्टठा होगा। उसके बाद में बाज़ार होते हुए काली पट्टी बांधकर एक शांति मार्च निकाला जाएगा। उसके बाद में एसडीएम जेवर को लोग राष्ट्पति व प्रधान ज्ञापन सौपा जाएगा।

यह भी पढ़ें: सवर्णो के साथ भारत बंद के लिए ओबीसी ने भी कर ली यह जोरदार तैयारी

यह है मामला

सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट का दुरुपयोग माना था। कोर्ट ने एक्ट को लेकर नई गाइड लाइन जारी की थी। इसके मुताबिक एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज घटना में तुरंत मुकदमा दर्ज करने से मना किया गया था। सीओ रैंक के अधिकारी से जांच की बात कहीं गई थी। यह दलितों को रास नहीं आई और दलितों ने भारत बंद किया था। दलितों के विरोध को देखते हुए बिल को वापस ले लिया था। इसका विरोध सवर्ण कर रहे है।

अखिल भरतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संयोजक युवा मोर्चा पंडित रविंद्र शर्मा ने बताय कि कानून का दुरुपयोग पहले की तरफ होगा। सवर्ण और ओबीसी वर्ग के किसी भी व्यक्ति को फर्जी केस में फंसाया जा सकता है। बिल की वजह से बगैर जांच ही पुलिस जेल भेज देगी। ऐसा पहले भी हो चुका है। उन्होंने बताया कि इसी मामले को लेकर विरोध किया जा रहा है।

पुलिस ने बनाया यह एक्शन प्लान

एसएसपी अजयपाल शर्मा ने बताया कि भारत बंद के दौरन किसी को भी कानुन हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। अगर कोई कानुन हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उधर भारत बंद को देखते हुए एलआईयू एक्टिव हो गई है।

यह भी पढ़ें:विपक्ष की तैयारी से बीजेपी में बेचैनी, पटखनी देने के लिए अब बनाई यह रणनीति