24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डांसर सपना चौधरी वेस्ट यूपी की इस 16 वर्षीय सिंगर के गानों पर लगाएंगी ठुमके

अब तक कर्इ एल्बम में गा चुकी है गाने

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Nov 21, 2018

news

डांसर सपना चौधरी वेस्ट यूपी की इस 16 वर्षीय सिंगर के गानों पर लगाएंगी ठुमके

बागपत।अपने डांस का हरियाणा से लेकर यूपी समेत देश के अलग अलग हिस्सों में जलवा दिखा चुकी डांसर सपना चौधरी का अब यूपी कनेक्शन जुड़ गया है।इसकी वजह जल्द ही सपना का वेस्ट यूपी की 16 वर्षीय सिंगर के गानों पर डांस करना है।इससे बागपत से लेकर हरियाणा के लोगों में खुशी की लहर है। यह यंग सिंगर अब तक कई हरियाणवी व लोक गीतों को आवाज दे चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-निरंकारी आश्रम में हमले के बाद यूपी के इस जिले में मिला हथियारों का जखीरा, देखकर पुलिस भी रह गर्इ दंग, देखें वीडियो

इतनी कम उम्र में कर्इ एल्बम में गा चुकी है गाने

16 वर्षीय यह सिंगर वेस्ट यूपी के बागपत जिले के खेकड़ा की रहने वाली सिंगर रेणुका पंवार है।रेणुका पंवार खेकड़ा विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज से पढ़ी है।रेणुका बहुत कम उम्र में ही तेजी से बढ़ने वाली सिंगर है।रेणुका ने एक वर्ष पहले पानीपत के सिंगर तरुण पांचाल की कंपनी टीआर म्यूजिक में गाना शुरू किया था।शुरुआत में सफलता नहीं मिली, लेकिन बाद में क्षेत्र के निर्माता निर्देशक रिखम सोनी ने रेणुका की मदद की।इतना ही नहीं रेणुका आैर सपना चौधरी की मुलाकात एक शो में हुर्इ।सपना ने रेणुका की प्रतिभा को देखते हुए अपने साथ गाने के लिए ऑफर दिया।रेणुका अब तक दो दर्जन से अधिक गाने गा चुकी है।

डांसर सपना चौधरी के साथ सिंगर रेणुका एलबम में कर चुकी है काम

वहीं बता दें कि रेणुका सपना के साथ पहली बार साथ काम नहीं करेंगी।वह पहले भी सपना के साथ एक एलबम में काम कर चुकी है।मात्र 16 वर्ष की उम्र में स्टारडम की दुनिया में कदम बढ़ाने वाली रेणुका तेजी से आगे बढ़ रही है।अब वह सपना चौधरी के लिए गाने को लेकर फाइनल कर चुकी है।इसकी घोषणा के बाद रेणुका के परिवार से लेकर क्षेत्र के लोग भी काफी उत्साहित है।