24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांप को मारने पर भुगतना पड़ सकता है कई जन्मों तक,कालसर्प दोष से बचने के लिए इस तरह करें पूजा

नागपंचमी को की जाती है सांपों की पूजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 31 Jul 2018, 12:41 PM IST

nagpanchami

सांप को मारने पर भुगतना पड़ सकता है कई जन्मों तक,कालसर्प दोष से बचने के लिए इस तरह करें पूजा

नोएडा। कर्म कांड, धार्मिक पूजा के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना जाता है। खासकर इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है। लेकिन इस सावन में केवल भगवान शिव का ही नहीं बल्कि उन गले में हर पल आभूषण के रूप में विराजमान नागराज की भी पूजा का विशेष महत्व है। सावन महीने में ही नागपंचमी पड़ती है जब नागराज की पूजा की जाती है।

धर्म शास्त्रों के अनुसार सांप को मारना नहीं चाहिए। इससे पाप लगता है और कई जन्मों तक इसकी सजा भुगतनी पड़ती है। ज्योतिषशास्त्र में माना जाता है कि जो व्यक्ति सांप को मारता है या उसे किसी प्रकार से कष्ट देता है अगले जन्म में उनकी कुण्डली में कालसर्प नामक योग बनता है। इस योग के कारण व्यक्ति को जीवन में बार-बार कठिनाईयों और असफलताओं का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: अगर काट ले सांप तो क्या करें, कैसे करें पता विषैले सांप ने काटा है या नहीं और फौरन ये करें उपचार

कब आता है नागपंचमी का त्यौहार-

हिंदू धर्म में कई त्यौहार मनाए जाते हैं और अलग-अलग हिस्सों में पूजा की भी अलग विधि होती है। उसी प्रकार नाग देव की भी पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार श्रावण माह यानी सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाया जाता है। इस मौके पर नाग की पूजा की जाती है। माना जाता है कि पूजा से अगर नागराज प्रसन्‍न होते हैं तो उससे महादेव की विशेष कृपा प्राप्‍त होती है। इस दिन कच्चे दूध में चावल ,पोहा या लावा मिलाकर पृथ्वी, आकाश, सरोवरों, कूप, तालाब घरों को कोनों और जहां भी नागों का निवास है वहां छोटे मिट्टी के बर्तन में भोग लगाते हैं। इस दौरान नागों ने अपनी व परिवार की रक्षा की प्रार्थना की जाती है।

ये भी पढ़ें: सावन के पवित्र माह में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये चीजें, धन लाभ के साथ पूरी होगी हर मनोकामना

नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त-

इस साल नाग पंचमी 15 अगस्त बुधवार को है। नाग पंचमी 15 अगस्त को तड़के 03:27 पर प्रारम्भ होगी और 16 की रात्र‍ि 01:51 पर समाप्त होगी। लेकिन पूजा का मुहूर्त सुबह 05:54 से 08:30 तक है।

ये भी पढ़ें: यहां भगवान शिव की होती है अनोखी पूजा, भांग, धतूरा बेल पत्र से नहीं भो झाड़ू चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं भोले बाबा