
dinesh bhati murder in noida
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा ( noida ) दादरी कोतवाली क्षेत्र के लुहारली गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने सपा नेता महेश भाटी के भाई दिनेश भाटी को गोलियों से भून दिया। आनन-फानन में घायल दिनेश काे अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हे मृत घाेषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार इस वारदात में मारा गया दिनेश भाटी दादरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और विरुद्ध पहले से 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि घटना गंभीर है हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।
noida crime घटनाक्रम के अनुसार दिनेभ भाटी कार लेकर घर से निकले थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हे रोका। कार के रुकते ही बदमाशों ने दिनेश भाटी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस वारदात से माैके पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात murder काे अंजाम देने के बाद हमलावर फिल्मी अंदाज में फरार हाे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल दिनेश को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने से मृत घोषित कर दिया।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ज़ोन-3 विशाल पांडेय ने बताया कि इससे पहले महेश भाटी के बेटे की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस दोनों हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। इस मामले में जानकारी जुटाने में लगी है की दिनेश भाटी की किसी और से दुश्मनी तों नहीं थी जिस वजह इस वारदात को अंजाम दिया गया, फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है उसका दावा है हत्यारों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा
Updated on:
10 May 2021 09:11 am
Published on:
10 May 2021 09:04 am

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
