20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Noida: विदेश से लौटे लोगों के संपर्क में आए दो लोग और कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव

Highlights Gautam Budh Nagar में अब तक 11 मरीज आए सामने 24 March के सबसे ज्यादा तीन केस पता चले तीन मरीजों की पहली रिपोर्ट आई निगेटिव
2 min read
Google source verification
vlcsnap-2020-03-25-15h59m16s271.png

नोएडा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतम बुद्ध नगर (GautamBudh Nagar) जिले में कोरोना (Corona) के अब तक 11 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से नौ लोग विदेश से लौटे हैं जबकि दो लोग इनके संपर्क में आने से इस बीमारी की चपेट में आए हैं। राहत भरी खबर यह है कि जिम्स अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही इनको जिम्स से डिस्चार्ज किया जाएगा।

17 मार्च को मिले थे दो केस

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा (Noida) में कोरोना का पहला केस 15 मार्च को फेज—2 थाना क्षेत्र के हौजरी कॉम्प्लेक्स में सामने आया था। पीड़ित व्यक्ति फ्रांस और इटली की यात्रा करके लौटा था। इसके बाद 17 मार्च को विदेश से आई एक महिला और पुरुष को यह बीमारी पाई गई। महिला सेक्टर—100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसायटी और पुरुष सेक्टर—78 स्थित हाइड पार्क में रहते हैं। दोनों ने ही विदेश यात्रा की थी। 18 मार्च को सेक्टर—41 स्थित एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसने इंडोनेशिया की यात्रा की थी।

यह भी पढ़ें: Shamli: Lockdown में डरने की जरूरत नहीं है, सुबह इस समय तीन घंटे के लिए खुलेंगे बाजार

23 मार्च को मां—बेटे की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

21 मार्च को नोएडा में फिर दो केस सामकने आ गए। इनमें एक ग्रेटर नोएडा के अल्फा और दूसरा सेक्टर—74 में पता चला। दोनों की विदेश से लौटने की हिस्ट्री रही। नोएडा में कोरोना के केसों का मिलना जारी रहा और 23 मार्च को फिर दो केस सामने आ गए। इसमें चिंताजनक बात यह रही कि दोनों मां—बेटे हैं। ग्रेनो वेस्ट की निराला स्टेट सोसाइटी में रहने वाला युवक विदेश गया था जबकि उसकी मां देश में ही थीं।

बेटी का सैंपल भी भेजा

24 मार्च को नोएडा में कोरोना के सबसे ज्यादा तीन केस पता चले। इनमें भी चिंताजनक बात यह रही कि एक ऐसी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जो विदेश नहीं गई थीं। सेक्टर—137 की लॉगिक्स ब्लॉसम सोसाइटी में रहने वाली 47 वर्षीय महिला के पति विदेश से लौटे थे। इनकी बेटी का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। उनके अलावा मंगलवार को ही ग्रेटर नोएडा के जीटा—1 में एक युवक पॉजिटिव पाया गया। वह 18 मार्च को साउथ अफ्रीका से वापस लौटा था। एयरपोर्ट से आने के बाद वह सेल्फ आईसोलेशन में चला गया था। उसकी पत्नी और बेटी पर भी निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Lockdown: नोएडा के लोगों ने पेश की नजीर, इस तरह लिया दुकान से सामान

जिले में अब तक 11 केस मिले

बता दें कि अब तक गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के 11 केस पॉजिटिव आ चुके हैं। जिम्स अस्पताल में 11 मरीजों को भर्ती कराया गया है। सीएमओ अनुराग भार्गव के अनुसार, जिम्स में शुरू में भर्ती किए गए तीन मरीजों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें एक महिला भी है। अभी इनकी दूसरी रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, सेक्टर—37 और जीटा—1 स्थित सोसाइटी को 26 मार्च तक सील कर दिया गया है।