
VIDEO: मोबाइल टावर के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरे दो मजदूर, मौत
नोएडा. सेक्टर-99 सुप्रीम टावर सोसाइटी के पास मोबाइल टावर लगाने के लिए खोदे गए 40 फुट गहरे गड्ढे में दो मजदूर गिर गए। फायर ब्रिगेड और पुलिस के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गड्ढे से निकाला गया और अस्पताल में एडमिट कराया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, शहर मेंं एयरटेल कंपनी ने करीब 100 टावर लगाने का ठेका पीएस कंपनी को दिया हुआ है। कंपनी की तरफ से सेक्टर-99 में सुप्रीम सोसाइटी के पास टावर लगाने के लिए 40 फुट गड्ढा खोदा हुआ है। बुधवार को साइट पर 5 मजदूर काम कर रहे थे। शाम के समय औजार निकालने के लिए 22 वर्षीय गौतम निवासी खगड़िया गड्ढे में उतरा था। लेकिन वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा। वहीं, गड्ढे के मुहाने पर बैठे गौतम के पिता ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ इक्टठा हो गई।
उसे बचाने के लिए दूसरा मजदूर 18 वर्षीय अजयपाल निवासी लखीमपुर खीरी नीचे उतरा। वह भी गड्ढे में जाने के बाद बेहोश हो गया। उसके बाद तीसरा मजदूर उतरा तो वह भी बेहोश होने लगा। लेकिन समय रहते उसे खींच लिया गया। मामले की सूचना थाना सेक्टर-39 पुलिस को दी गई। वहीं फायर डिपार्टमेंट को भी बुलाया गया। चीफ फायर आॅफिसर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बेहोशी की हालत में दोनों को गड्ढे से निकाला गया। उपचार के लिए दोनों को नोएडा के जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Published on:
31 May 2019 02:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
