
up and NCR
नोएडा। सुबह-सुबह आपके आस-पास की खबरों को एक साथ पढ़िए। जिनमें सबसे पहले बात करेंगे सीएम योगी के नोएडा आगमन की, जिसे लेकर अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दूसरी खबर में जानेंगे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी से विरता पुरस्कार प्राप्त कर चुकी इस बहादुर बेटी के हत्यारों को सजा का ऐलान किया जाएगा। तीसरी खबर में आप पढ़ेंगे यूट्यूब चैनल के लिए रात में हथियार लहराते हुए वीडियो शूट करना युवकों पर कैसे भारी पड़ता नजर आ रहा है। चौथी खबर में जानेंगे कहां गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन नशे में चूर लोगों के लिए पिकनिक जान पर बन आ रही है और आखिरी खबर में बात करेंगे, एक के बाद सड़क हादसों की।
ग्रेटर नोएडा। सीएम बनन के बाद योगी आदित्यनाथ मिथक को तोड़ते हुए कई बार नोएडा आ चुके हैं, लेकिन अधिकारियों के साथ बैठक और विकास कार्यों का जायजा नहीं लिया। लेकिन इस बार सीएम योगी ग्रेटर नोएडा आकर पहली बार नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी की समीक्षा बैठक करने का फैसला किया है। जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारी अपनी-अपनी फाइलों को तैयार करने में जुट गए हैं।
पूरी खबर के लिए लिंक पर क्लिक करें...केंद्र में फिर से सरकार बनने के बाद मायावती के गृहजनपद में सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक, अधिकारियों में मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर। 13 मार्च 2014 को बहादुर बेटी रिया हत्याकांड में मुजफ्फरनगर कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। अदालत ने तीन हत्यारों को धारा 302, 307 और 452 में दोषी करार दिया है, जिसमें आज यानी गुरुवार को सजा सुनाई जाएगी। बता दें की बहादुर बेटी को मरणोपरांत राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति पुरुष्कार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीरता पुरस्कार के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव की आेर से रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से नवाजा गया था। दरअसल रिया हत्याकांड मुजफ्फरनगर का चर्चित कांड रहा है, जिसमें परिवार के ही तीन सदस्यों ने थाना भोरा कला क्षेत्र के गांव मुंड़भर में किसान सुरेश के घर में घुसकर सुरेश के भाई चंद्रपाल की हत्या करने के इरादे से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उस दौरान सुरेश की बहादुर बेटी रिया अपने पिता और ताऊ की जान बचाते हुए हमलावरों के सामने आ गई थी। हालाकि इस हमले में रिया की दर्दनाक मौत हो गई थी।
पूरी खबर के लिए लिंक पर क्लिक करें...Video: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से पुरुष्कृत इस बहादुर बेटी के हत्यारों को आज मिलेगी सजा, जानें क्या है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा। सोशल मीडिया पर कार में सवार कुछ युवकों का स्टंट करते हुए और हथियार लहराने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि दो कार आगे चल रही हैं और पीछ से आ रही कार को हथियार के बल पर रुकने का इशारा किया जा रहा है। हालाकि कुछ लोगों का कहना है कि युवक अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो शूट कर रहे थे। लेकिन फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पूरी खबर के लिए लिंक पर क्लिक करें...
गाजियाबाद। बेतहाशा गर्मी के बाद आसमान में छाए हल्के बादलों ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है। इस बीच एनसीआर के लोग गर्मी में राहत के साथ ही पिकनिक के लिए भी पहुंच रहे हैं। हालाकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो यहां जमकर शराब, बियर और अन्य नशीले पदार्थ का प्रयोग कर रहे हैं और नशे की हालत में काल के गाल में समा रहे हैं।
पूरी खबर के लिए लिंक पर क्लिक करें...
बुलंदशहर। शहर में एक के बाद एक अलग-अलग चार सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 24लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं देर रात स्याना अड्डे रोड पर एक ट्रक संदिग्ध पस्थितियों में पलट गया। जिसमें स्कूटी सवार और साइकिल सवार दो लोग दब गए। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पूरी खबर के लिए लिंक पर क्लिक करें.…
Updated on:
13 Jun 2019 10:42 am
Published on:
13 Jun 2019 10:19 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
