scriptLok Sabha Result: वेस्‍ट यूपी की इन सीटों पर जीता गठबंधन | UP lok sabha election results 2019 live update news in hindi | Patrika News

Lok Sabha Result: वेस्‍ट यूपी की इन सीटों पर जीता गठबंधन

locationनोएडाPublished: May 23, 2019 07:48:40 pm

Submitted by:

sharad asthana

मेरठ से भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल जीते
गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेश शर्मा तो गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह आगे
मुरादाबाद और बिजनौर से गठबंधन ने दर्ज की जीत

bagpat

Lok Sabha Result Live: मतगणना स्‍थल पर पहुंचे प्रत्‍याशी, काउंटिंग शुरू

नोएडा। लोकसभा चुनाव के लिए वेस्‍ट यूपी के जिलों में भी सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। मेरठ से भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल, कैराना से प्रदीप चौधरी (भाजपा), बुलंदशहर से भाजपा के डॉ. भोला सिंह व मुजफ्फरनगर से डॉ. संजीव बालियान (भाजपा) और मुरादाबाद से गठबंधन उम्‍मीदवार एसटी हसन, सहारनपुर से हाजी फजलुर्रहमान और बिजनौर से मलूक नागर ने जीत हासिल की है। वीआईपी सीट रामपुर से आजम खान की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
ये रहे आगे (6.30 बजे तक)

1. गौतमबुद्ध नगर- डॉ. महेश शर्मा (भाजपा)

गौतमबुद्ध नगर में प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां से भाजपा के डॉ. महेश शर्मा, कांग्रेस के अरविंद सिंह और गठबंधन के सतवीर नागर मैदान में हैं।
2. गाजियाबाद- जनरल वीके सिंह (भाजपा)

गाजियाबाद में भी प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां से भाजपा के जनरल वीके सिंह, कांग्रेस की डॉली शर्मा और गठबंधन के सुरेश बंसल मैदान में हैं।
3. रामपुर- आजम खान (गठबंधन)

रामपुर में भी तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस वीआईपी सीट पर भाजपा की जया प्रदा, सपा के आजम खान और कांग्रेस के संजय कपूर चुनाव लड़ रहे हैं।
4. मेरठ- राजेंद्र अग्रवाल (भाजपा)- जीते

मेरठ में प्रथम चरण में वोट पड़े थे। यहां से भाजपा के टिकट पर राजेंद्र अग्रवाल मैदान में हैं जबक‍ि गठबंधन (सपा-बसपा-रालोद) के याकूब कुरैशी और कांग्रेस के हरेंद्र अग्रवाल उन्‍हें टक्‍कर दे रहे हैं।
5. बागपत- डॉ. सत्‍यपाल सिंह (भाजपा)- जीते

रालोद के गढ़ माने जाने वाले बागपत में 11 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। यहां से रालोद उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी (गठबंधन) की प्रतिष्‍ठा दांव पर है जबक‍ि भाजपा के डॉ. सत्‍यपाल सिंह अपनी सीट बचा रहे हैं।
6. मुरादाबाद- डॉ. एसटी हसन (गठबंधन)- जीते

मुरादाबाद में तीसरे चरण में मतदान हुआ है। यहां से भाजपा के टिकट पर सांसद सर्वेश सिंह अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं। वहीं, सपा ने डॉ. एसटी हसन और कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को टिकट दिया था।
7. अमरोहा- दानिश अली (गठबंधन) -जीते

अमरोहा से भी भाजपा ने सांसद कंवर सिंह तंवर पर भरोसा जताया था। यहां दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वोटिंग हुइ्र थी।

8. संभल- शफीकुर्रहमान बर्क (गठबंधन)- जीते
मुलायम सिंह यादव के पसंदीदा जिले संभल में सपा की तरफ से पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क को टिकट दिया गया था। भाजपा ने इस लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद का टिकट काटकर परमेश्‍वर लाल सैनी को दिया था। कांग्रेस की तरफ से यहां से मेजर जेपी सिंह पर भरोसा जताया गया था।
9. बिजनौर- मलूक नागर (गठबंधन)- जीते

बिजनौर लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को 65.40 फीसदी मतदान हुआ था। यहां से भाजपा के कुंवर भारतेंद्र सिंह, गठबंधन के मलूक नागर (बसपा) और कांग्रेस के नसीमुद्दीन सिद्दीकी मैदान में हैं।
10. नगीना- गिरीश चंद्र (गठबंधन)- जीते

नगीना में दूसरे चरण में हुए मतदान में 60 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यहां पर आठ प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्‍य मुकाबला मुख्य भाजपा के डॉ. यशवंत सिंह, कांग्रेस की ओमवती देवी और बसपा के गिरीश चंद्र के बीच माना जा रहा है।
11. सहारनपुर- हाजी फजलुर्रहमान (गठबंधन)-जीते

मतदान के मामले में सहारनपुर उत्‍तर प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा है। यहां पर 11 अप्रैल को 70.82 फीसदी वोट पड़े थे। इस लोकसभा सीट से भाजपा के राघवलखन पाल शर्मा, कांग्रेस के इमरान मसूद और गठबंधन के हाजी फजलुर्रहमान (बसपा) मुख्‍य मुकाबले में हैं।
12. मुजफ्फरनगर- संजीव बालियान (भाजपा)- जीते

प्रथम चरण में मुजफ्फरनगर में भी जमकर वोट पड़े थे। इस बार यहां से रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह गठबंधन की तरफ से भाजपा के डॉ. संजीव बालियान को टक्‍कर दे रहे हैं।
13. कैराना- प्रदीप चौधरी (भाजपा)- जीते

पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की कैराना लाेकसभा सीट पर भी प्रथम चरण में 62 फीसदी से ज्‍यादा मतदान हुआ था। यहां से गठबंधन की तरफ से सांसद तबस्‍सुम हसन मैदान में हैं जबक‍ि भाजपा ने विधायक प्रदीप चौधरी को टिकट दिया था। कांग्रेस ने यहां हरेंद्र मलिक पर भरोसा जताया था।
14. बुलंदशहर- डॉ. भोला सिंह (भाजपा)- जीते

उत्‍तर प्रदेश की सुरक्षित सीट बुलंदशहर पर दूसरे चरण में मतदान हुआ था। भाजपा ने काफी विरोध के बाद डॉ. भोला सिंह को टिकट दिया था, जबक‍ि कांग्रेस ने बंशीलाल पहाड़ि‍या और बसपा ने पूर्व विधायक योगेश वर्मा को यहां से मौका दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो