26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव में यह पार्टी देगी हत्यारोपियों को टिकट!

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिसात बिछने लगी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 26 Sep 2018, 1:07 PM IST

नोएडा. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिसात बिछने लगी है। कई मुद्दों को लेकर विपक्ष भाजपा सरकार पर हल्ला बोले हुए है। भाजपा नेता चुनाव को देखते हुए लोगों के बीच जा रहे है और उनकी समस्याओं को उठा रहे है। वहीं विपक्षी पार्टियां भाजपा को पटखनी देने के लिए महागठबंधन पर मंथन कर रही है। हालांकि महागठबंधन पर विपक्ष कामयाब भी रहा है। नूरपुर और कैराना में हुए उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। उधर, मायावती सीट बंटवारे को लेकर दिए गए बयान से चर्चाओं है। महागठबंधन पर पेंच फंस सकता है। वहीं यूपी में एक पार्टी ने लोकसभा चुनाव में हत्यारोपियों को उतारने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: पंजाब नेशनल बैंक में 2 गार्डो की हत्या में शामिल निकला बच्चा

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद में उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना कई हत्यारोपियों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। पार्टी की तरफ से लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर चुकी है। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी पहले ही राजस्थान के राजसमंद में एक मुस्लिम की हत्या के आरोपी शंभूलाल रैगर को आगरा लोकसभा सीट से 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव लड़ाने का ऐलान कर चुके हैं।

सुत्रो की माने तो कोर्ट के फैसले के बाद में अब उन्होंने दादरी के अखलाक हत्याकांड की हत्या के मामले में आरोपी रुपेंद्र राणा को केंद्रीय मंत्री व पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी डॉ महेश शर्मा के सामने गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने मुजफ्फरनगर से भी भाजपा सांसद के खिलफ 2013 मुजफ्फरनगर दंगे से पहले हुए कवाल कांड मृत सचिन और गौरव के पिता को चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा है। मथुरा से खुद अमित जानी को ही पार्टी का प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया है। वहीं फरीदाबाद लोकसभा सीट से पलवल निवासी जुनैद के हत्यारे नरेश सहरावत को लड़ाने की तैयारी की जा रही है।

यह है अमित जानी

विवादित संगठन उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी लखनऊ में बीएसपी सुप्रीमो मायावती की मूर्ति तोड़ कर सुर्ख़ियों में आया था। इनपर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और JNU छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर जानलेवा हमले की साज़िश रचने का आरोप लगा था।


यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज से होने वाले मैच में यूपी के इस प्लेयर को मिली जगह