18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी की पुलिस के हौसले बुलंद, नेता को मारी गोली

मेरठ में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश इकरामुद्दीन उर्फ नेता गोली लगने से घायल हो गया

2 min read
Google source verification
Meerut

नोएडा। उत्‍तर प्रदेश पुलिस के एनकांउटर की संख्‍या में रोज इजाफा हो रहा है। ऐसे ही चलता रहा तो जल्‍दी ही पुलिस एनकाउंटर में ढेर बदमाशों की संख्‍या भी हॉफ सेंचुरी तक पहुंचा देगी। वैसे अब तक 41 बदमाश पुलिस की गोली से मारे जा चुके हैं। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे भी उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। उस बदमाश का नाम नेता था। एनकाउंटर के बाद बुधवार सुबह शहर में यह चर्चा रही क‍ि नेता को पुलिस ने गोली मार दी।

सपा की लहर में भी भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे लोकेद्र सिंह

देर रात हुई मुठभेड़

मंगलवार शाम को पुलिस से मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश इकरामुद्दीन उर्फ नेता गोली लगने से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए मेरठ के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र की पुलिया पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो लोगों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर ही फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एक बदमाश को गोली मार दी, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त इकरामुद्दीन उर्फ नेता के रूप में की।

Breaking- रुड़की के पास सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक

काफी समय से चल रहा था वांछित

आपको बता दें कि इकरामुद्दीन पिछले काफी समय से वांछित चल रहा था। उस पर 35 से ज्यादा मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। इकरामुद्दीन पर हत्या लूट, डकैती जैसे कई बड़े आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। यह बदमाश पुलिस के लिए पिछले काफी समय से सिरदर्द बना हुआ था। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार होने के समय पुलिस ने बाइक, तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। सीओ सदर देहात विजय प्रकाश का कहना है कि किला रोड पर चेकिंग के दौरान शाम को दो बदमाश लाल रंग की बाइक से आते हुए दिखे। पुलिस ने जब बाइक रोकनी चाही तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक कुख्‍यात बदमाश घायल हुआ है जबक‍ि उसका साथी भाग गया।

उत्‍तर प्रदेश्‍ा के इस जिले में खुला अनोखा बैंक, जहां पुरुष भी दान कर रहे सैनेटरी पैड