26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIP क्या है और कैसे करें निवेश की लाखों का हो फयदा

एसआईपी (SIP) के बारे में तो आपने खूब सुना होगा, जाने क्या है एसआईपी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 17 Aug 2018, 3:14 PM IST

what is SIP

SIP में क्या है और कैसे करें निवेश की लाखों का हो फयदा

नोएडा। बढ़ती मंहगाई के साथ ही भविष्य के लिए हर इंसान कुछ न कुछ बचत करने की सोचता है। इसके लिए कई जगह निवेश भी करता है। लेकिन आज बात करेंगे sip की यानी सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP (एसआईपी) की जहां, इन्वेस्ट करके निश्चित समय में लाखों कमा सकते हैं। इसलिए जानेंगे क्या है एसआईपी, कैसे एसआईपी में इन्वेस्ट करें, एसआईपी से क्या फायदा हैं। वैसे एसपाईपी में इन्वेस्टमेंट कर आप अपने और अपने परिवार, बच्चों की पढ़ाई, बेटियों की शादी जैसे कई आम चिंताओं से मुक्ति पा सकते हैं। क्योंकि SIP में पैसा निवेश करने के कुछ सालों बाद अच्छी खासी रकम मिल जाती है।

क्या है एसआईपी-

अक्सर लोग बचत के लिए इन्वेस्टमेंट की तो सोचते है लेकिन इन्वेस्टमेंट कहां करना है इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाती। एसआईपी मतलब सिस्टेमैटिक इन्वेस्टेमेंट प्लान (Systematic Investment Plan) होता है। यानी तरीके से निवेश। SIP म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने का एक स्मार्ट तरीका है। इसमें एक निश्चित रकम निवेश करते हैं, जिसमें हर महीने, हफ्ते निवेश कर सकते हैं। जैसे 1500 रुपये हर महीने के निश्चित तारीख को जमा करेंगे। एसआईपी एक साल से ऊपर किसी भी अवधि के लिए कराया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे इसमें निवेश की रकम पहले से ही तय हो जाती है। इसके बाद बदलाव नहीं होता।

कैसे करें निवेश-

मध्यमवर्गीय परिवारों से सामने बचत करना बड़ी समस्या होती है। बेटी के जन्म से ही एक माता-पिता को दहेज की चिंता होने लगती है साथ ही उसकी पढ़ाई लिखाई की भी,क्योकि आज के समय में हर मा-बाप अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने का प्रयास करता है। लेकिन कई बार फिस ज्यादा होने जैसे कई कारण सामने आ जाते हैं जिससे उन्हें अपना हाथ खिंचना पड़ता है। लेकिन आप बचत करके सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन इससे भी बड़ी समस्या यह है कि बचत की गई राशि को निवेश कहां करें। क्योंकि गलत जगह पर किया गया निवेश कई बार फायदे की बजाए नुकसान कर सकता है। एेसे में आप SIP जो कि एेसी जगह है जहां निवेश करने पर आपको हर हाल में मुनाफा ही होगा। एसआईपी निवेश का एक एेसा साधन हैं जहां पर निवेशकों को कम से कम 12 से 15 फीसदी का रिटर्न मिलता है। हालांकि बेहतर रिटर्न के लिए अच्छी कंपनी का चयन बहुत जरूरी है। लेकिन सबसे पहले ये समझ लें कैसे निवेश करना है एसआईपी में…जैसे अगर आप आज से ही बचत कर निवेश शुरू कर दें। यदि आप एसआईपी में हर महीने 1500 रुपए का निवेश करते हैं तो 25 साल बाद आपको करीब 40 लाख रुपए मिलेंगे।