26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहन बनकर बंदियों से जेल में मिलने पहुंची महिलाएं, पुलिस ने देखी यह करतूत तो खुल गर्इ सच्चार्इ

जेल में मचा हड़कंप तो पुलिसकर्मियों ने मिलने से लगा दी रोक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 27 Aug 2018, 6:06 PM IST

DEMO PIC

बहन बनकर बंदियों से जेल में मिलने पहुंची महिलाएं, पुलिस ने देखी यह करतूत तो खुल गर्इ सच्चार्इ

नोएडा।रक्षाबंधन के त्योहार पर हर कोर्इ बहन अपने भार्इ से मिलना चाहती हैं। मिले भी क्यों न ये भार्इ बहन को जो त्योहार है।वहीं इस राखी के त्योहार पर कोर्इ भी बहन अपने भार्इ की कलार्इ खाली नहीं रहने देना चाहती।इसी की वजह से रविवार को रक्षा बंधन के त्योहार पर ग्रेटर नोएडा स्थित तिहाड़ जेल में बंद बंदियों को राखी बांधने उनकी बहनें पहुंच गर्इ।जेल प्रशासन ने भी उन्हें छूट दी। लेकिन जैसे ही जेल प्रशासन ने बहन बनकर पहुंची।सौ से ज्यादा महिलाआें को बंदियों के यह करतूत करते देखा तो उनकी सच्चार्इ सामने आ गर्इ। जिसके बाद जेल में हड़कंप में मच गया। वहीं कुछ लोगों का हंस हंस कर बुरा हाल हो गया।इसके बाद जेल प्रशासन ने मुलाकात पर रोक लगा दी। इससे जमकर हंगामा हुआ।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

राखी के बहाने इन्होंने कर ली बंदियों से मुलाकात, एेसे खुली पोल

ग्रेटर नोएडा के लुक्सर में स्थित तिहाड़ जेल में पुलिस आैर जेल प्रशासन ने रविवार को रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को भार्इयों से मुलाकात के लिए विशेष छूट दी थी। इसके चलते सुबह नौ बजे ही बहनें जेल में बंद भार्इयों को राखी बांधने के लिए पहुंच गर्इ। धीरे धीरे यह भीड़ बढ़ती गर्इ। वहीं जब पुलिसकर्मियों ने बीच में जाकर देखा तो बहन बनकर पहुंची सौ से ज्यादा महिलाआें को भेद खुल गया।दरअसल वे महिलाएें बंदियों के से लिपट कर रो रही थी।वहीं जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बहन बनकर जेल पहुंची।महिला बंदी की बहन नहीं पत्नी है।इसके बाद जेल में हड़कंप मच गया। वहीं एक के बाद एक एेसी सौ महिलाआें की पोल खुल गर्इ।

यह भी पढ़ें-अगर आप के साथ भी हुआ है एटीएम फ्राॅड तो एेसे मिनटों में कर सकते हैं शिकायत

जेल प्रशासन ने मिलने पर लगा दी रोक

वहीं बहन बनकर जेल पहुंची महिलाआें की पोल खुलने पर पुलिस ने उनके मिलने पर रोक लगा दी। वहीं सभी महिलाआें को बाहर निकाल कर अंदर जाने से सभी को रोक दिया। इस पर भारी तादाद में बाहर खड़ी बहनों ने हंगामा कर दिया।उन्होंने बंदी भार्इयों से मिलने पर रोक लगाने पर कड़ा एतराज जताया। साथ ही जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।