26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुप्रीम कोर्ट ने इन पटाखों पर लगाई रोक तो राइफल और रिवाल्वर से महिलाओं ने मनाई इस तरह दीपावली, वीडियो वायरल

सुप्रीम कोर्ट ने इस बार सिर्फ ग्रीन पटाखों की बिक्री और दीपावली पर जलाने केे आदेश दिए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 13 Nov 2018, 10:48 AM IST

goli

सुप्रीम कोर्ट ने इन पटाखों पर लगाई रोक तो राइफल और रिवाल्वर से महिलाओं ने मनाई इस तरह दीपावली, वीडियो वायरल

नोएडा. सुप्रीम कोर्ट ने इस बार सिर्फ ग्रीन पटाखों की बिक्री और दीपावली पर जलाने केे आदेश दिए थे। इसकी वजह से शहर में कम ही दीपावली पर पटाखों की बिक्री हुई। नोएडा में रईसजादों ने अपने परिवार के साथ घर की छत पर राइफल और रिवाल्वर से धाय-धाय कर दीपावली मनाई। लेकिन पड़ोसियों ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। बताया गया है कि वायरल वीडियो नोएड़ा के सेक्टर-20 थाना एरिया के एक गांव का है। वीडियो में शख्स साफ दिखाई दे रहा है कि खुद तो फायरिंग कर रहा है, साथ-साथ महिलाओं व अन्य लोगों से भी फायरिंग करा रहा है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

वीडियो में छत पर खाट डालकर बैठा शख्स फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही वह अपने परिवार वालों से भी फायरिंग करा रहा है। प्रशासन की तरफ से जारी गाइडलाइन भी इन्हें कोई परवाह नहीं है। लेकिन जब इस पूरी घटना को लेकर पुलिस से बात करने की कोशिश की तो उनका कहना है की ऐसी घटना की जानकारी मीडिया से मिली है। अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर तेजी के साथ में यह वीडियो वायरल हुआ है।

यह भी पढ़ेंः video: मायावती के इस करीबी नेता ने 20 से अधिक लोगों के साथ योगी सरकार में कर लिया धर्म परिवर्तन, बताई यह वजह

वीडियो में एक तरफ जहां वह शख्स फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं अन्य लोग भी फायरिंग कर रहे है। साथ ही महिलाएं भी फायरिंग करने से पीछे नहीं है। महिलाएं भी फायरिंग करती हुई नजर आ रही है। हालाकि पुलिस अभी जांच की बात कह रही है। एसएसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश की इस लोकसभा सीट से 15 साल बाद चुनाव लड़ेंगी मायावती!