दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले एक युवक अखबार में स्पॉ सेंटर का विज्ञापन देखकर दिए गए नंबर पर कॉल किया था। यह कॉल एक लड़की ने उठाई और युवक से कहा कि उनके यहां मसाज की जाती है। इसके लिए बाकायदा पुलिस व प्रशासन से भी अनुमति ली गई है। शुक्रवार को युवक मसाज कराने सेक्टर-50 स्थित स्पा सेंटर में मसाज कराने पहुंच गया। पीड़ित युवक का आरोप है कि स्पा सेंटर में मसाज करने आई युवती ने पहले उसे ब्लैकमेेल किया। फिर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए चीखने-चिल्लाने लगी। उसका शोर सुन स्पा सेंटर के अन्य कर्मचारी भी वहां आ गए और पुलिस से शिकायत कर जेल भिजवाने की धमकी देने लगे।