26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दादा साहब फाल्के के बाद अब देश के सबसे बड़े यूट्यूबर को मिला यह आवार्ड

—YouTuber अमित भड़ाना amit bhadana new videos के लिए चर्चा में हैं —social media के प्लेटफार्म YouTube पर अमित भड़ाना हासिल कर चुके हैं बड़ा मुकाम। —amit bhadana को मुंबई में दिया गया दादा साहेब फाल्के पुरस्कार  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 3 Mar 2019, 12:51 PM IST

amit

दादा साहेब फाल्के बाद अब देश के सबसे बड़े यूट्यूबर को मिला यह आवार्ड

नोएडा. अमित भड़ाना (Amit Bhadana ) ने कम उम्र में खुद के लिए मुकाम बनाया। फिलहाल अमित देश के सबसे लोकप्रिय youtuber की लिस्ट में शामिल है। टैलेंट के दम अमित भड़ाना के यूट्यूब चैनल पर 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। यहीं वजह है कि उन्हें फरवरी माह में मुंबई में दादा साहेब फाल्के सम्मान समारोह में यूट्यूब क्रिएटर आॅफ इंडिया का खिताब दिया गया था। दादा साहेब फाल्के के बाद में अमित भड़ाना को टॉप ब्रांड स्टोरी संस्था की तरफ से बेस्ट लीडर का पुरस्कार दिया गया है।

यह भी पढ़ें: देश के सबसे बड़े यूट्यूबर को मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, कुछ ही समय में बन गया करोड़पति

अमित भड़ाना ने बताया कि टॉप ब्रांड स्टोरी संस्था हर साल विभिन्न क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करती है। उन्होंने बताया कि संस्था की तरफ से 25 फरवरी को उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। अमित भड़ाना देशी टच के वीडियो बनाते है। बहन-भाई की स्कूल लाइफ की वीडियो चर्चित रही है। बाॅडर्र फिल्म पर बनाए गए वीडियो को भी दर्शकों ने खुब पंसद किया है। ये समाज से जुड़े हुए विभिन्न पहलुओं को उठाते है और लोगों को जागरुक करने के लिए वीडियो बनाते है। बुलंदशहर के रहने वाले अमित भड़ाना दिल्ली में रह रहे है। इनका जन्म बुलंदशहर में 7 September 1994 को हुआ। पढ़ाई के दौरान ही यूट्यूब पर अपना वीडियो डालना शुरू किया था। उन्हें अच्छा रेस्पांश मिला था। आज उनके YouTube चैनल पर 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं यानी 10 मिलियन सब्सक्राइबर से आज अमित भड़ाना YouTube के जरिए एक करोड़पति उद्यमी बन गए हैं।

9 साल पहले YouTube पर हुए थे सक्रिय

पढ़ाई के दौरान अमित भड़ाना ने YouTube पर वीडियो डालना शुरू किया था। 2012 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। एक्सीरियंस के तौर पर एक वीडियो YouTube पर डाला तो लोगों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला। अमित ने उसके बाद में अपने दोस्तों के साथ मिल कर वीडियो बनाना शुरू किया। अमित भड़ाना अब ब्रांड बन चुके हैं। जिनके वीडियो डालते ही कुछ घंटो में ही मिलियन व्यूज आ जाते हैं। अमित की फैंन फॉलोविंग भी इतनी है की कई बॉलिवुड के दिग्गज भी फेल है। बता दें कि अमित भड़ाना YouTube पर वाइंस (एक प्रकार का कॉमेडी वीडियो) बनाते हैं और उनके वीडियो में भाषा भी हरयाणवी और हिंदी होती है जिसे लोग खूब पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें: VIDEO: नवाब खानदान के इस तोता की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, तलाशने वाले को मिलेगा इनाम