कुलिश जी मानते थे कि जीवन, कृषि और सभ्यता का मूल आधार पानी है। वेदों में 'सर्वमापों मयं जगत' का उल्लेख करते हुए वे चेताते हैं कि विकास की दौड़ में यदि जल स्त्रोतों की उपेक्षा हुई तो भविष्य में सबसे बड़ा संकट पानी का ही होगा। इसलिए जलसंरक्षण को केवल पर्यावरण का विषय नहीं बल्कि देश की अर्थनीति का हिस्सा बनाना आवश्यक है।