9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानें कौन है गोल्डन गर्ल रिदम सांगवान, बचपन में ही पकड़ ली थी पिता की सर्विस रिवॉल्वर चलाने की जिद

Asian Games 2023 Golden Girl Rhythm Sangwan : एशियन गेम्स 2023 में रिदम सांगवान ने मनु भाकर और ईशा सिंह के साथ 25 मीटर पिस्टल इवेंट में शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड अपने नाम किया है। इसके बाद से रिदम सांगवान सुर्खियों में है। हर कोई उनके बारे में जानने को उत्‍सुक है। आइये आपको भी बताते हैं उनके बारे में।

2 min read
Google source verification
asian-games-2023-golden-girl-shooter-rhythm-sangwan-won-team-event-gold-medal-know-rhythm-sangwan-profile.jpg

जानें कौन है गोल्डन गर्ल रिदम सांगवान, बचपन में ही पकड़ ली थी पिता की सर्विस रिवॉल्वर चलाने की जिद।

Asian Games 2023 Golden Girl Rhythm Sangwan : एशियन गेम्स 2023 में भारतीय महिला शूटर्स ने गोल्‍ड पर निशाना लगाते हुए भारत की झोली में चौथा गोल्ड डाल दिया है। रिदम सांगवान ने मनु भाकर और ईशा सिंह के साथ 25 मीटर पिस्टल इवेंट में शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड अपने नाम किया है। इसके बाद से रिदम सांगवान सुर्खियों में है। हर कोई उनके बारे में जानने को उत्‍सुक है। रिदम ने बचपन में ही अपने पिता की सर्विस रिवॉल्‍वर चलाने की जिद पकड़ ली थी। आज वह अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर देश का नाम खूब रोशन कर रही हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में।


भारत की अचूक निशानेबाज रिदम की कामयाबी के पीछे की कहानी बेहद रोचक है। रिदम के पिता नरेंद्र सांगवान हरियाणा पुलिस में अधिकारी हैं। बताया जाता है कि बचपन में ही रिदम ने पिता की सर्विस रिवॉल्‍वर चलाने की जिद पकड़ ली थी। उनकी जिद को पूरा करने के लिए पिता ने खिलौने वाली रिवॉल्‍वर लाकर दे दी।

2015 में शुरू किया था शूटिंग का अभ्‍यास

रिदम जब थोड़ी बड़ी और समझदार हुईं तो उन्‍होंने पापा की असली रिवॉल्‍वर चलाने की जिद पकड़ ली। रिदम के ननिहाल पक्ष के लोगों को निशानेबाजी काफी पसंद थी और इस तरह रिदम शूटिंग में आ सकीं। फिर पिता ने उन्‍हें असली पिस्‍टल खरीदकर भी दी। 2015 में रिदम ने शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस शुरू की थी और उसके बाद से आज तक पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज पिता का ड्राइंग रूम लाड़ली बेटी की ट्रॉफियों से सजा हुआ है।

यह भी पढ़ें : युवराज सिंह का 16 साल पुराना वर्ल्ड रेकॉर्ड ध्‍वस्‍त, सिर्फ 9 गेंदों पर ठोका तूफानी अर्धशतक

पापा के दोस्‍त से सीखे शूटिंग के गुर

रिदम ने एक बार खुद ही बताया था कि जब उन्‍होंने शूटिंग की शुरुआत की तो उन्‍हें कोच ढूंढने के लिए काफी मशक्‍कत करनी पड़ी थी। उन्हें ऐसा कोच नहीं मिल पा रहा था, जो उन्‍हें शूटिंग के गुर सिखा सके। एक दिन पिता ने अपनी साथी सहकर्मी विनीत को प्रैक्टिस करते देखा और उनसे ट्रेनिंग के लिए बात की। जिसके बाद पिता के दोस्‍त से शूटिंग के गुर सीखे और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यह भी पढ़ें : जानें कौन है गोल्‍ड जीतने वाली मनु भाकर, कभी सहवाग से सीखे थे क्रिकेट के गुर