5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, आज सिंगापुर को 16-1 से रौंदा

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 के तीसरे दिन भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से रौंदकर शानदार जीत हासिल की है। अब भारतीय हॉकी टीम का अगला मुकाबला गुरुवार को मौजूदा एशियन चैंपियन जापान से होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
indian-hockey-team.jpg

भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, आज सिंगापुर को 16-1 से रौंदा।

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय टीम के अभियान का आज तीसरा दिन है। भारत ने पहले दो दिन 2 गोल्‍ड के साथ कुल 11 मेडल अपने नाम किए, लेकिन तीसरे दिन भारत के मेडल का खाता नहीं खुल सका है। हालांकि मंगलवार सुबह भी भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से रौंदकर शानदार जीत हासिल की है। अब भारतीय हॉकी टीम का अगला मुकाबला गुरुवार को मौजूदा एशियन चैंपियन जापान से होगा।


एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम ने रविवार को अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान के खिलाफ 16-0 से एकतरफा जीत दर्ज की थी। वहीं, आज सिंगापुर के खिलाफ भी भारत ने 16 गोल दागे। जबकि विपक्षी टीम महज एक ही गोल कर सकी। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने 4 गोल किए तो मंदीप सिंह ने भी गोल की हैट्रिक लगाई।

यह भी पढ़ें : अश्विन को वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका, BCCI ने ऑलराउंडर की चोट पर दिया बड़ा अपडेट

28 को होगा बड़ा मुकाबला

अब भारतीय हॉकी टीम गुरुवार को मौजूदा एशियाई खेलों के चैंपियन जापान से भिड़ेगी। विश्व में तीसरे स्थान पर काबिज भारतीय हॉकी टीम ने अपने शुरुआती मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है कि क्या भारत जापान के सामने भी अपना दबदबा कायम रखने में सफल होगा या नहीं।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान को मिला वर्ल्ड कप के लिए वीजा, लेकिन बिन दर्शक खेलेगा पहला मैच