7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दिया पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को खास तोहफा

भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को बुधवार को आंध्र प्रदेश के गुंटूर प्रांत के डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

May 03, 2018

kidambi srikanth

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को बुधवार को आंध्र प्रदेश के गुंटूर प्रांत के डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। भारतीय बैडमिंटन महासंघ (बीएआई) के महासचिव अनूप नारंग ने इसकी पुष्टि की। उल्लेखनीय है कि पिछले साल जून में इंडोनेशिया चैम्पियनशिप जीतने के बाद मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने श्रीकांत को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा कर दिया।


कलेक्टर को सौपी पद ग्रहण की रिपोर्ट
अपनी नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार श्रीकांत ने गुंटूर के कलेक्टर कोना शशिधर को अपने कार्यग्रहण की रिपोर्ट सौंपी और औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। हालांकि, वह हर दिन कार्यालय नहीं आ पाएंगे, क्योंकि उन्हें हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद अकादमी में प्रशिक्षण करना होगा।


मुख्यमंत्री से मिलने अमरावती पहुंचे
नए नियुक्त डिप्टी कलेक्टर अपने बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद के साथ मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करने अमरावती पहुचें। श्रीकांत के भाई नंदगोपाल किदाम्बी भी एक शटलर हैं जो हैदराबाद अकादमी में श्रीकांत के साथ ट्रेनिंग लेते हैं। यह श्रीकांत के पिता केवीएस कृष्णा के लिए गर्व का पल था की उनके बेटे ने गृह जिले में कार्यभार सौंपा।


न्याय करने की कोशिश करूंगा- श्रीकांत
उप कलेक्टर के रूप में नियुक्त होने के बाद, श्रीकांत ने कहा, "मुझे अपने मूल स्थान से जनता की सेवा करने में खुशी है।" 25 वर्षीय किदाम्बी ने आगे कहा, "अभी मैं अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं, लेकिन उप कलेक्टर पद की जिम्मेदारियों को समझने और न्याय करने की कोशिश करूंगा।" इसके साथ ही शूटलर किदाम्बी ने मुख्यमंत्री, कोच पुलेलाचंद और कलेक्टर को धन्यवाद दिया।


पीवी सिंधु को भी मिला था सम्मान
पिछले साल, ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने आंध्र प्रदेश राज्य सचिवालय में गोलापुडी में उप कलेक्टर का पद ग्रहण किया था। इसके साथ ही तेलंगाना सरकार ने उन्हें आवाशिए प्लाट और 5 करोड़ की नगद राशि दी थी।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग