6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉकी : सुल्तान ऑफ जोहोर कप में भारत ने न्यूजीलैंड को 7-1 से हराया

कप्तान मंदीप मोर ने अंतिम मिनट में गोल कर भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 7-1 से जीत दिलाई। भारतीय टीम का अगला सामना इस टूर्नामेंट में नौ अक्टूबर को जापान के खिलाफ होगा।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Prabhanshu Ranjan

Oct 07, 2018

hockey

हॉकी : सुल्तान ऑफ जोहोर कप में भारत ने न्यूजीलैंड को 7-1 से हराया

नई दिल्ली । भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को सुल्तान ऑफ जोहोर कप टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7-1 से जीत हासिल की। भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने लगातार दूसरा मैच जीत है। इसमें शिलानंद लाकड़ा ने दो गोल किए।

प्रभजोत सिंह ने खोला भारत का खाता
प्रभजोत सिंह ने छठे मिनट में पहला गोल कर भारतीय टीम का खाता खोला। पहले हाफ में भारत ने कुल चार गोल किए। भारतीय टीम के लिए पहले हाफ का दूसरा गोल 15वें मिनट में हुआ, जो शिलानंद ने किया। इसके बाद, हरमनजीत सिंह ने 21वें और मोहम्मद फराज ने 23वें मिनट में गोल कर टीम को 4-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही 43वें मिनट में शिलानंद ने दूसरा गोल कर भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-0 से बढ़त दे दी।

कप्तान मंदीप मोर ने अंतिम मिनट में गोल कर स्कोर किया 7-1
इसके बाद, अभिषेक ने 50वें मिनट में टीम के लिए छठा गोल किया। इस बीच, न्यूजीलैंड के लिए साम हिहा ने 53वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया। हालांकि, यह जीत के लिए काफी नहीं था। कप्तान मंदीप मोर ने अंतिम मिनट में गोल कर भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 7-1 से जीत दिलाई। भारतीय टीम का अगला सामना इस टूर्नामेंट में नौ अक्टूबर को जापान के खिलाफ होगा।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग