6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हॉकी: एशियाई खेलों से पहले पुख्ता है भारत की तैयारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज 3-0 से जीती

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में 4-0 से जीत हासिल की।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jul 23, 2018

नई दिल्ली।भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में 4-0 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों की इस सीरीज में 3-0 से हराकर एशियाई खेलों के लिए अपनी मजबूत तैयारी का प्रदर्शन किया है। इस मैच में भारतीय टीम के लिए रुपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, मंदीप सिंह और आकाशदीप सिंह ने गोल किए। मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने जीत पर टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा की। एशियाई खेलों का आयोजन 18 अगस्त से इंडोनेशिया के जकार्ता शहर में होना है, खेलों का यह महाकुम्भ 2 सितम्बर तक चलेगा।

यह भी पढ़ें- भारत बनाम इंग्लैंड हॉकी : ओलम्पिक चैम्पियन इंग्लैंड को भारत ने ड्रॉ पर रोका
भारत ने दागे 4 गोल
रुपिंदर ने आठवें मिनट में ही गोल दागते हुए टीम का खाता खोला। डिफेंस को मजबूत रखते हुए भारतीय टीम ने 15वें मिनट में सुरेंद्र के गोल पर 2-0 की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड को गोल करने का मौका नहीं मिल पा रहा था। इस बीच, मंदीप ने 44वें मिनट में गोल करते हुए भारत को 3-0 से आगे कर दिया।मैच के अंतिम मिनट में भी भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गोल किया। टीम के लिए यह गोल आकाशदीप ने 60वें मिनट में किया और इस प्रकार भारत ने सीरीज के अंतिम मैच में न्यूजीलैंड को 4-0 से हरा दिया।

यह भी पढ़ें- विश्व कप: एक अंक से चूकी भारतीय टीम, रजत पदक पर जमाया कब्जा
एशियाई खेलों के लिए हम तैयार: कोच
कोच हरेंद्र ने कहा, "एशियाई खेलों जैसे अहम टूर्नामेंट से पहले शीर्ष-10 में शामिल न्यूजीलैंड जैसी टीम के खिलाफ इस प्रकार के मैचों से हमें फायदा ही मिलेगा। इन तीन मैचों के दौरान हमने विभिन्न प्रकार के हमने पेनाल्टी कॉर्नर में विभिन्न संयोजनों और विविधताओं का इस्तेमाल किया। इसलिए, हम आगामी टूर्नामेंट के लिए बेहतर रूप से तैयार हैं।"

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग