खेलों के बारे में जानकारी
ओसीए की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 18 अगस्त से दो सितंबर तक होने वाले एशियाई खेलों में ओलम्पिक समिति के 45 देशों के करीब 11,300 एथलीट भाग लेंगे। खेलों का आयोजन मुख्य रूप से राजधानी जकार्ता में होगा जबकि वेस्ट जावा शहर इसमें मदद करेंगे। एशियाई खेलों में 40 खेलों का आयोजन होगा।