
नई दिल्ली। हॉलीवुड में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ चलाया गया अभियान 'मी टू' अब भारत पहुंच चुका है। 'मी टू' अपने आप में एक मुकम्मल वाक्य है, इस एक हैशटैग के जरिए, जिन महिलाओं के साथ किसी भी तरह का यौन शोषण हुआ है वो सामने आकर बता रही हैं कि मेरे साथ भी ऐसा हुआ है। इस कैम्पेन के जरिए महिलाएं अपने साथ अतीत में हुई यौन शोषण की घटनाओं का सोशल मीडिया में खुलासा कर रहीं है। ऐसा ही एक वाक्य भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने शेयर किया।
ट्वीट कर लगाए आरोप -
14 बार नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीत चुकी ज्वाला ने मी टू कैम्पेन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। ज्वाला ने ट्विटर पर ट्वीट कर बताया "चूंकि साल 2006 मैं ये व्यक्ति चीफ बन गया था मुझे राष्ट्रीय चैंपियन होने के बावजूद राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया। पिछली बार जब मैं रिओ से वापस आई मुझे फिर राष्ट्रीय टीम के बाहर कर दिया जिसके बाद मैंने खेलना छोड़ दिया।" ज्वाला ने एक और ट्वीट कर लिखा ये सेक्सुअल तो नहीं लेकिन मेरा मेन्टल शोषण था। इतना ही नहीं एक दिन बाद मगलवार को ज्वाला ने ट्वीट कर ये भी बताया कि जब ये व्यक्ति मुझे कुछ कर नहीं पाया तो उन्होंने मेरे साथियों को परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने मुझे हर तरह से परेशान करना चाहा। रिओ के बाद जिस किसी खिलाड़ी ने मेरे साथ डबल्स खेलने की कोशिश की उसे भी डराया जिस खिलाड़ी के साथ मैंने मिश्रित खेला उस खिलाड़ी को धमकी दी गई थी..और मुझे टीम से बाहर फेंक दिया गया।
ज्वाला का करियर -
बता दें पहली बार 13 साल की उम्र में उन्होंने मिनी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती थी। साल 2000 में ज्वाला ने 17 साल की उम्र में जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती। 2002 से 2008 तक लगातार सात बार ज्वाला गुट्टा ने महिलाओं के नेशनल युगल प्रतियोगिता में जीत हासिल की। महिला डबल्स के साथ-साथ ज्वाला गुट्टा ने मिश्रित डबल्स में भी सफलता हासिल की और भारत की डबल्स में सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बनीं। 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी ज्वाला गुट्टा ने अपने पार्टनर अश्विनी पोनप्पा के साथ भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद से एक बार फिर ज्वाला गुट्टा भारतीय बैडमिंटन में चर्चा का विषय बन गई हैं। खेल जगत की ग्लैमरस खिलाडियों में शुमार हैदराबाद की गुट्टा साउथ इंडियन फिल्म में आइटम नंबर भी कर चुकी हैं। वर्ष 2011 में अजुर्न अवॉर्ड से नवाजी गई गुट्टा ने इस साल हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी रजत पदक जीता है। ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स, 2014 में ज्वाला गुट्टा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बैडमिंटन करियर के दौरान ज्वाला गुट्टा ने बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद को डेट किया। दोनों ने 17 जुलाई 2005 को शादी भी की, लेकिन 29 जून 2011 को दोनों का तलाक हो गया।
Updated on:
09 Oct 2018 05:54 pm
Published on:
09 Oct 2018 04:55 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
