एकेडमी 11 साल के एथलीट धीरज ने बताया कि उनका सपना भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतना है। यहां कई ऐसे शहरों से भी युवा आए हैं, जिसे स्पोर्ट्स का हब माना जाता है, जैसे मेरठ, सोनीपत, रोहतक और भिवानी। सबका लक्ष्य सिर्फ भारत के लिए मेडल जीतना है। एकेडमी के हेड कोच मोहन लाल उपाध्याय उनकी हर तरह से मदद के लिए तैयार हैं और गलतियों पर उन्हें उचित सजा भी देते हैं, जिससे एथलीट्स अनुशासन में रहें। चुरु जैसे सूखे शहर में बना ये एकेडमी आने वाले समय में मेडल की बारिश कर सकता है।