बैडमिंटन प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का शेडयूल जारी कर दिया गया है। 1
जनवरी से 14 जनवरी तक खेले जाने वाली इस लीग में दुनिया के टॉप बैडमिंटन
खिलाड़ी शिरकत करेंगे।
लीग का शुरूआती दौर हैदराबाद, मुंबई, बेंगलूरु, चेन्नई, लखनउ में आयोजित किया जाएगा, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा।
06 करोड़ रुपये की विश्व में सबसे ज्यादा इनामी रकम बंटेगी लीग में
03 करोड़ रुपये की रकम खिताब जीतने वाली टीम को मिलेगी
10 खिलाड़ी किए गए हैं लीग की हर टीम में शामिल
06 अधिकतम विदेशी और 4 कम से कम भारतीय खिलाडिय़ों का है कांबीनेशन
03 महिला खिलाड़ी इन 10 में शामिल की गई हैं हर टीम में
1.93 करोड़ रुपये अधिकतम खर्च कर सकती थी कोई भी फ्रेंचाइजी खिलाड़ी खरीदने में
ये हैं टीमें
अवध वारियर्स
आइकॉन- वी शेम गोह, किदांबी श्रीकांत
मिश्रित युगल-सावित्री अमित्रापेई, प्राजक्ता सावंत
महिला एकल-साइना नेहवाल, रितुपर्णा दास
पुरुष एकल- वोंग विंग कि विंसेंट, आदित्य जोशी
पुरुष युगल- बोदिन इशारा, मारकिस किडो
बेंगलुरू ब्लास्टर्स
आइकॉन- विक्टर एक्सलेसेन, यू यिओन सियोंग
मिश्रित युगल-अश्विनी पोनप्पा, सिक्की रेड्डी
महिला एकल- पोर्नटिप बुरानाप्रासेरत्सुक, आर. शिवानी गड्डे
पुरुष एकल- सौरभ वर्मा, बोनसेक पोनसाना
पुरुष युगल- प्रणव जेरी चोपड़ा, को सुंग ह्यून
मुंबई रॉकेट्स
आइकॉन- ली यूंग डे, सुंग जी ह्यून
मिश्रित युगल-एन. जियेबा, मोहिता सचदेव
महिला एकल-विरुसेली
पुरुष एकल-अजय जयराम, एचएस प्रणय, श्रेयांश जायसवाल
पुरुष युगल- एन. फुस्नफुपेट, मनु अत्री
दिल्ली एसर्स
आइकॉन- सोन वान हो, जोरगेनसेन
मिश्रित युगल- ज्वाला गुट्टा, मनीषा के.
महिला एकल- एन. जिंदापोल, ए. कश्यप
महिला युगल- सिरिल वर्मा
पुरुष युगल- इवान सोजानोव, व्लादीमिर इवानोव, अक्षय देवालकर
हैदराबाद हंटर्स
आइकॉन- कैरोलिन मारिन, वी कियोंग टेन
मिश्रित युगल- चाऊ होई वाह, मेघना जे.
महिला एकल- कृष्णा प्रिया
पुरुष एकल- राजीव ओसेफ, बी. साईं प्रणीथ, समीर वर्मा
पुरुष युगल- सत्विक सैराज, बून हियांग टेन
चेन्नई स्मैशर्स
आइकॉन- टॉमी सुगियार्तो, पीवी सिंधु
मिश्रित युगल- गैब्रियेले एडकॉक, राम्या तुलसी
महिला एकल- अरुंधति पंटवाने
पुरुष एकल- टी. सेनसोमबूनसुक, पी. कश्यप
पुरुष युगल- क्रिस एडकॉक, एम. पियलेर कोलडिंग, बी. सुमिथ रेड्डी
16 ओलंपिक मैडेलिस्ट बढ़ाएंगे चमक
पिछले सीजन के मुकाबले इस बार लीग की सबसे खास बात इसमें 16 ओलंपिक मैडेलिस्ट शटलरों की मौजूदगी रहेगी। इन शटलरों में जहां रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाले अधिकतर शटलर मौजूद हैं, वहीं लंदन ओलंपिक और बीजिंग ओलंपिक में चमक बिखेरने वाले शटलरों की मौजूदगी भी मैचों का स्तर बढ़ाएगी। हालांकि लीग में जापान और चीन के शटलरों की कमी खलेगी, जो अपने यहां नेशनल टूर्नामेंट होने के कारण नहीं आए।