8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रो रेसलिंग लीग : हैमर्स और रॉयल्स की टक्कर के साथ आज होगा लीग चरण का अंत

आज सोमवार को इस सत्र का अंतिम लीग मुकाबला खेला जाएगा जिसमें पंजाब रॉयल्स और ​हरियाणा हैमर्स की टीमें आमने-सामने होंगी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shruti Mishra

Jan 16, 2017

Haryana Hammers

Haryana Hammers

नई दिल्ली।
प्रो रेसलिंग लीग का दूसरा सत्र अपनी समाप्ति की ओर है। आज सोमवार को इस सत्र का अंतिम लीग मुकाबला खेला जाएगा जिसमें पंजाब रॉयल्स और ​हरियाणा हैमर्स की टीमें आमने-सामने होंगी।


हैमर्स का अजेय प्रदर्शन

हैमर्स की टीम लीग में शानदार प्रदर्शन कर रही है और वह अब तक लीग में अजेय है। शनिवार को हैमर्स ने अपने जीत के सिलसिले को कायम रखते हुए जयपुर निंजास को 5-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। हैमर्स के चार मैचों में आठ अंक हैं और वह तालिका में शीर्ष पर है।


पंजाब का रॉयल खेल

ये भी पढ़ें

image

दूसरी ओर पंजाब रॉयल्स का भी अब तक लीग में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। पंजाब ने अपने चार मैचों में से तीन में विजय हासिल की है जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। अंक तालिका में वह दूसरे नंबर पर है।

संबंधित खबरें


सेमीफाइनल की टीमें

हरियाणा और पंजाब के अलावा जयपुर निंजास और मुंबई महारथी की टीम ने भी अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल मुकाबले 17 और 18 जनवरी को दिल्ली में ही खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का फाइनल 19 जनवरी को होगा।


दिल्ली की सांत्वना जीत

रविवार को दिल्ली सुल्तांस ने यूपी दंगल पर 4-3 से जीत दर्ज की। इस सांत्वना जीत के साथ ही साक्षी मलिक की कप्तानी में सुल्तांस ने लीग के दूसरे सत्र में अपने अभियान का अंत किया। सुल्तांस की टीम छह टीमों की इस प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रही।


लीग चरण में अबतक टीमों की स्थिति

टीम मैच अंक

हरियाणा हैमर्स 4 8

पंजाब रॉयल्स 4 6

मुंबई महारथी 5 6

जयपुर निंजास 5 6

दिल्ली सुल्तांस 5 2

यूपी दंगल 5 0

ये भी पढ़ें

image