6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी के मंत्री ने इन तीनो सितारों को किया था चैलेंज, ऋतिक-साइना तो पास हुए पर कोहली फेल!

इस चैलेंज के जवाब में ऋतिक रोशन और साइना नेहवाल ने खेल मंत्री का चैलेंज एक्सेप्ट करते हुए अपने फिट रहने के तरीके का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।
2 min read
Google source verification
rajyavardhan singh rathore's fitness challenge

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ फिटनेस के बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी मुहीम चलाई है। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। दरअसल, फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए खेल मंत्री ने मंगलवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो पुश-अप्स करते नजर आ रहे हैं। साश ही उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ऋतिक रोशन , भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को भी फिटनेस चैलेंज दिया है। इस चैलेंज के जवाब में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने खेल मंत्री का चैलेंज एक्सेप्ट करते हुए अपने फिट रहने के तरीके का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।


खेल मंत्री ने चलाई अनोखी मुहीम
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने अपने ऑफिस के दफ्तर में पुश-अप्स लगाकर बॉलीवुड स्टार और खिलाड़ियों को 'हम फिट तो इंडिया फिट' की मुहीम के तहत चैलेंज किया था।राज्यवर्धन भारत के लिए ओलिंपिक खेलों में शूटिंग में सिल्वर मैडल जीत चुके हैं। उन्होंने ऐसा 2004 में एथेंस ओलंपिक्स में किया था। 2008 बीजिंग ओलंपिक्स के ओपनिंग सेरेमनी में उनको भारत का ध्वज वाहक बनाया गया था।

खेल मंत्री की शेयर की गई वीडियो-

ऋतिक रोशन ने एक्सेप्ट किया चैलेंज
ऋतिक ने बताया कि वह अपने काम पर साइकिल पर जाते हैं और वह इस तरह अपनी फिटनेस बनाए रखते हैं। उन्होंने चैलेंज एक्सेप्ट करते हुए जो वीडियो उपलोड किया उसमे वह साइकिलिंग करते दिख रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि कार के बदले साइकिल का प्रयोग करें। उन्होंने अपने पिता राकेश रोशन, एक्टर टाइगर श्रॉफ और कुणाल कपूर को यह फिटनेस चैलेंज दिया है।

ऋतिक रोशन का ट्वीट-

साइना नेहवाल ने भी एक्सेप्ट किया चैलेंज
साइना ने भारी वेट उठाकर इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया है। उन्होंने खेल मंत्री को इस इनिशिएटिव में उनको जोडने के लिए धन्यवाद भी किया है। उन्होंने आगे चैलेंज गौतम गंभीर , एक्टर राणा दुग्गाबती और पीवी सिंधु को किया है।


साइना का चैलेंज एक्सेप्ट करते हुए ट्वीट-

विराट ने अभी तक नहीं किया है चैलेंज एक्सेप्ट
विराट कोहली ने खेल मंत्री द्वारा दिए गए चैलेंज को अभी तक एक्सेप्ट नहीं किया है। उन्होंने ट्विटर या फिर इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ा हुआ न ही कोई वीडियो डाला है न ही कॉपी पोस्ट । वैसे विराट जल्द ही अपने एक्सरसाइज करते हुए वीडियो डालेंगे।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग