5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी दिल्ली में एक शूटर के साथ हुई लूटपाट की घटना, पिस्टल छीनने की हुई कोशिश

राजधानी दिल्ली में शनिवार की अहले सुबह बीकानेर वासी पूर्व नेशनल शूटर योगेंद्र सिंह शेखावत के साथ लूटपाट की घटना हुई।
2 min read
Google source verification
shooter

राजधानी दिल्ली में एक शूटर के साथ हुई लूटपाट की घटना, जरुरी कागजात समेत पिस्टल भी ले भागे बदमाश

नई दिल्ली। यूं तो देश की राजधानी दिल्ली को देश का सबसे सुरक्षित क्षेत्र कहा जाता है। लेकिन बदमाशों की जद से दिल्ली भी दूर नहीं है। बदमाशों की हिम्मत की बानगी तो देखें अब वो राष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाने वाले एथलीटों को भी नहीं छोड़ रहे है। राहचलते राहगीर हो या कॉलोनियों में रह रहे दिल्लीवासी, हमेशा यह डर समाए रहता है कि कब उनके साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाए। शनिवार की अहले सुबह जब आप अपने डर में चैन की नींद ले रहे थे, उसी समय दिल्ली के झंडेवलान में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके शूटर योगेंद्र सिंह शेखावत के साथ लूटपाट की घटना हो गई।

जयपुर से लौट रहे थें योगेंद्र-
घटना के बारे में जानकारी देते हुए योगेंद्र ने बताया कि वो शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित राजस्थान पुलिस से सेलेक्शन ट्रायल में शिरकत कर रहे थे। इस ट्रायल में अपने जरुरी कामकाज को निपटाने के बाद योगेंद्र देर रात दिल्ली के लिए वापस लौटे। रिषभ ट्रेवल्स की बस से योगेंद्र दिल्ली तो पहुंच गए, लेकिन उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि थोड़ी ही देर में उनके साथ लूटपाट की घटना हो जाएगी।

झंडेवलान के पास हुई वारदात-
योगेंद्र ने बताया कि वो सुबह पांच बजे के आसपास पहाड़गंज पहुंच चुके थे। पहाड़गंज स्थित ईदगाह चौराहे के पास योगेंद्र गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। सुबह का समय होने के कारण चौराहे पर लोगों की संख्या कम थी। वो वही अपने मोबाइल से कैब बूक कर रहे थे। तभी बगल से एक लड़का आया और झपटा मारकर उनका मोबाइल ले भागा। वो मदद के लिए पास से ही गुजर रहे एक बाइक सवार को रोकते है। लेकिन वो बाइकसवार उस बदमाश का ही साथी था।

पुलिस में की गई शिकायत-

योगेंद्र ने मामले पर पुलिस में शिकायत कर दी है। बता दें कि योगेंद्र साल 2014 में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशीप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुके है। योगेंद्र फिलहाल टॉप गन शूटिंग एकेडमी में कोचिंग देते है।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग