वेस्टर्न रेंज के जॉइंट सीपी ने बताया कि इन युवकों की गिरफ्तारी से पुलिस को कई केस सुलझाने में मदद मिली है। इनसे पूछताछ में 14 मामलों का खुलासा हुआ है। वहीं, पुलिस को इनके पास से एक कार, स्कूटी, लैपटॉप, एलसीडी, 7 मोबाइल फोन, नेपाली करंसी और सिल्वर जूलरी भी मिली है। साथ ही पुलिस ने इनके पास से लगभग 350 जींस, पैंट शर्ट और जूते भी बरामद किए हैं।