5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Youth Olympic: 16 वर्षीय मनु भाकर ने स्वर्ण पदक पर साधा निशाना, रचा बड़ा इतिहास

अर्जेंटीना में जारी यूथ ओलम्पिक 2018 में भारत की 16 वर्षीय शूटर मनु भाकर ने स्वर्ण पर निशाना साधते हुए बड़ा इतिहास रच दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
manu

Youth Olympic: 16 वर्षीय मनु भाकर ने स्वर्ण पदक पर साधा निशाना, रचा बड़ा इतिहास

नई दिल्ली। हरियाणा के झज्जर की मनु भाकर ने अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में जारी यूथ ओलम्पिक में मंगलवार को स्वर्ण पदक हासिल किया। यूथ ओलम्पिक के तीसरे आयोजन में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्णिम सफलता दिलाई। इससे पहले, आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतकर दुनिया को अपनी चमक दिखाने वाली मनू ने स्टेज-1 और स्टेज-2 एलिमिनेशन में कुल 196.4 का स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

रूस की लाना को रजत-
रूस की लाना इनिना ने कुल 194.8 के स्कोर के साथ रजत अपने नाम किया। जॉर्जिया की निनो खुटसिबेरिडजे ने 196.5 का स्कोर कर कांसा अपने गले में डाला। कुल आठ खिलाड़ियों ने फाइनल में शिरकत की थी जबकि क्वालीफिकेशन में 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मनू ने क्वालीफिकेशन में भी पहला स्थान हासिल किया था।

ध्वजवाहक का फर्ज निभाया-
मनु भाकर को इस ओलम्पिक में भारतीय एथलीट दल का ध्वजवाहक बनाया गया था। जिस उम्मीद के साथ मनु को ध्वजवाहक बनाया गया था उसे सच साबित करते हुए मनु ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। बताते चले इस स्वर्णिम कामयाबी को हासिल करने वाली मनु भाकर भारत की पहली महिला शूटर बन गई है।

भारत को मिला दूसरा स्वर्ण पदक-
मनु भाकर के रूप में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक मिला है। सोमवार को मिजोरम की जेरेमी लालरिनुंगा ने 62 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। बात शूटिंग में मिलने वाले पदकों की करें तो यह शूटिंग से भारत को मिला तीसरा पदक है। इससे पहले शाहु माने और मेहुली घोष ने पहले दो दिनों में रजत पदक जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग