12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपिल शर्मा की बातों में आकर श्रेयस अय्यर ने बता दी छिपाने वाली बात, पहले IPL से उस लड़की को ढूंढ़ रहे क्रिकेटर

IPL KKR Shreyas Iyer: क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने कपिल शर्मा के शो में एक लड़की को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वह उसके मैसेज का आजतक इंतजार कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
ipl_kkr_shreyas_iyer_revealed_his_crush_in_great_indian_kapil_show_with_rohit_sharma_netflix

कपिल शर्मा के शो में क्रिकेटर श्रेयस अय्यर सुनाया रोमांटिक किस्सा

IPL Match: ओटीटी पर हाल ही में शुरू हुआ कपिल शर्मा का शो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ये शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है। इसमें शनिवार को IPL मुंबई इंडियंस के प्लेयर रोहित शर्मा और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आए थे। दोनों के शो में मैच को लेकर और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बाते की। श्रेयस अय्यर ने भी अपना एक रोमांटिक किस्सा फैंस के साथ शेयर किया।

कपिल शर्मा का नया शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ एक बार फिर फैंस को हंसाने के लिए लौट चुका है। इस दौरान शो में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पहुंचे। इस दौरान श्रेयस ने अपना एक टॉप सीक्रेट भी बताया। श्रेयस ने मैदान का अपना रोमांटिक किस्सा शेयर किया।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने शुरू की नव्या नंदा की शादी की तैयारियां! इस एक्टर संग लेंगी सात फेरे

कपिल शर्मा के शो में दर्शकों ने दोनों क्रिकेटर्स का इंडिया-इंडिया का नारे लगाते हुए ग्रैंड वेलकम किया। ऐसे में कपिल ने श्रेयस से मजाक करते हुए कहा कि जब श्रेयस मैदान में बाउंड्री पार बॉल मारते हैं, तो कैमरा मैन फटाफट ऑडियंस में बैठी लड़कियों पर फोकस करता है। तब कपिल ने श्रेयस से पूछा क्या आप ऑडियंस में बैठी लड़कियों पर ध्यान देते हैं? तो क्रिकेटर ने कहा- ‘मैं अब ऑडियंस में बैठी लड़कियों पर ध्यान नहीं देता हूं पर साल 2017 में मैं क्रिकेट खेलने मैदान में पहुंचा तो वहां ऑडियंस में बहुत खूबसूरत लड़की बैठी हुई थी। तब मैंने...

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone ने प्रेग्नेंसी और पति संग अनबन की खबरों के बीच किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- भगवान हमेशा…

मैंने उसे देखकर हेलो किया। मैच खत्म होने के बाद मैंने सोचा था कि शायद वो मुझसे बातचीत करने की कोशिश करेगी। मैंने फेसबुक वगैरह भी देखा क्योंकि मुझे लगा था कि शायद उसका मैसेज आया होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।’ उन्होंने आगे कहा कि उसके बाद से मैं इन सब चीजों की ओर ध्यान नहीं देता हूं।