scriptपाकिस्तान: पेशावर में खोजा गया 2200 साल पुराना कारखाना | 2200 Year Old Workshop Discovered In Pakistan | Patrika News
पाकिस्तान

पाकिस्तान: पेशावर में खोजा गया 2200 साल पुराना कारखाना

पाकिस्तान में मिल चुकी हैं कई बेशकीमती पुरातात्विक धरोहरें
हड़प्पा और मोहनजोदड़ों जैसे स्थल पाकिस्तान में हैं
ताजा खोज से और भी समृद्ध हुई भारतीय संस्कृति की जड़ें

Apr 26, 2019 / 06:36 pm

Siddharth Priyadarshi

2200 YEAR OLD WORKSHOP

पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में पुरातत्वविदों ने कहा है कि उन्होंने इंडो-ग्रीक अवधि के एक 2200 साल पुराने कारखाने का पता लगाया है। यह कारखाना एक धातु का कारखाना है। माना जा रहा है कि इसके अवशेष दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व यूनानी सभ्यता के हैं। यह खोज पेशावर विश्वविद्यालय के पुरातत्वविदों ने की है।

पाकिस्तान में गर्मी का कहर, प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पर लू लगने से 15 लोगों की मौत

पाकिस्तान में हुई बड़ी खोज

पाक पुरातत्विदों ने इंडो-ग्रीक अवधि के धातु के कारखानों के अवशेषों का पता लगाया है। पाक मीडिया की खबरों में बताया गया है कि ये अवशेष दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व के हैं और इनका संबंध यूनानी सभ्यता से है। डॉन न्यूज ने प्रसिद्द पुराविद प्रोफेसर गुल रहीम के हवाले से बताया है कि यह खोज पेशावर के निकट स्थित हयाताबाद इलाके से की जाती है। आपको बता दें कि यह पूरा इलाका खैबर पख्तूनखाह सीमा के पास स्थित है। यहां खुदाई का काम पिछले तीन सालों से चल रहा था। गुल रहीम ने डॉन से बनातचीत में यह भी बताया कि इस स्थल से इंडो-ग्रीक काल के कुछ सिक्के मिले हैं। ऐसा अनुमान है कि ये सिक्के 2,200 साल पुराने हैं।

कामयाब हो रही हैं भारत की कोशिशें, चीन ने जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को माना हिन्दुस्तान का हिस्सा

मिटटी के नीचे दफ़न है एक और सभ्यता

आपको बता दें कि इंडो-ग्रीक लोग अफगानिस्तान और बलख से आकर पेशावर में बस गए थे और उन्होंने उस क्षेत्र पर करीब 150 सालों तक राज किया। पुराविदों का कहना है कि मिले हुए अवशेषों से यह पता चलता है कि वहां धातु के कारखाने जैसा कोई ढांचा मौजूद था। पुराविदों का कहना है कि ऐसा लगता है कि इन कारखानों में तीर, धनुष, छुरी और तलवार आदि हथियार बनाए जाते थे। पेशावर विश्वविद्यालय के खाते में इस खोज के बाद एक बेहद अनोखी उपलब्धि जुड़ गई है। फिलहाल आगे इस साइट पर खोज का काम जारी है और यहां से कुछ और भी चीजों के मिलने की संभावना जताई जा रही है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

 

Home / world / Pakistan / पाकिस्तान: पेशावर में खोजा गया 2200 साल पुराना कारखाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो