1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलूच लिब्रेशन आर्मी का ऐलान, चीन बंद करे पाकिस्तान की मदद वरना होते रहेंगे हमले

बीते दिनों हथियार बंद आतंकियों ने होटल पर किया था हमला ग्वादर में एक होटल पर कुछ हथियार बंद लोगों ने हमला किया गोलाबारी में हमलावरों समेत चार लोग मारे गए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 13 May 2019, 4:18 PM IST

baloch

बलूच लिब्रेशन आर्मी की धमकी, चीन पाकिस्तान को मदद देना बंद करे वरना होते रहेंगे हमले

ग्वादर। आइकोनिक पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले बलोच मिलिटेंट ने रविवार को एक वीडियो जारी कर चीन को चेतावनी दी है। बीएलए (बलूच लिब्रेशन आर्मी) ने चेतावनी दी है कि वह बलूचों पर हो रहे अत्याचार में पाकिस्तान की मदद करना बंद करे। गौरतलब है कि बीते दिनों पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त के ग्वादर में एक होटल पर कुछ हथियार बंद आतंकियों ने हमला किया था। दोनों तरफ से हुई भयंकर गोलाबारी में हमलावरों समेत चार लोग मारे गए। इस हमले के एक दिन बाद यह वीडियो जारी किया गया। इस वीडियो में बलूच युवाओं ने चीन को चेतावनी दी है कि वह उनका शोषण करना तुरंत रोक दे। उनका कहना है कि चीन ने वास्तविक सरोकारों पर ध्यान नहीं दिया है। चीन ने बलूच की भूमि का उपयोग अपनी बुराइयों को बढ़ावा देने के लिए किया है।

पनामा में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

बलूचिस्तान एक अलगाववादी आंदोलन में लिपटा हुआ

बलूच के नागरिकों को क्रूरतापूर्वक दबाने के लिए पाकिस्तान उसकी मदद कर रहा है। बीएलए मिलिटेंट्स ने अनुसार बलूचिस्तान में दर्जनों परिवार पाकिस्तान की सेना के हाथों पीड़ित हैं। दरअसल चीन के आर्थिक गलियारे(CPEC) का विरोध रहे बलूच के दर्जनों परिवार पाकिस्तानी सेना के हाथों लगातार अत्याचार झेल रही है। पाकिस्तान को इससे वित्तीय सहायता मिल रही है। वहीं यहां के लोगों कहना है कि ग्वादर के लोगों को पीने का पानी नहीं है। उनके पास मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। इस कारण बलूचिस्तान एक अलगाववादी आंदोलन में लिपटा हुआ है। बीएलए सीपीईसी का विरोध करता है। उसका कहना है कि यह परियोजना प्रांत के संसाधनों को उजागर करने के उद्देश्य से है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..