
इस्लामाबाद। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) ने सोमवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। इसरो के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 ( Chandrayaan 2 ) को लेकर 'बाहुबली' रॉकेट ने दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी। पीएम मोदी इस ऐतिहासिक उड़ान के लिए टीम को बधाई दी।
भारत के इस उपलब्धि पर जहां दुनियाभर के लोग भारतीय वैज्ञानिकों की सराहना कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं हर मुद्दे पर भारतीयों को कोसने वाले पाकिस्तानी नागरिकों ने भी भारत की सराहना की है। इतना ही नहीं पाकिस्तानी मीडिया ने भी भारत की जमकर तारीफ की है।
पाकिस्तान के सबसे बड़े न्यूज चैनलों में से एक डॉन न्यूज ने बकायदा अपने फेसबुक पेज पर भारत की इस उपलब्धि को शेयर किया है। इस पर हजारों पाकिस्तानी नागरिकों ने भारत को बधाई दी।
आपको बता दें कि चांद और पृथ्वी के बीच में 3,84,000 किमी की दूरी है। इस दूरी को पूरा करने में कुल 48 दिन लगेंगे। यानी तकरीबन डेढ़ महीने में चंद्रयान-2 चांद पर दस्तक देगा।
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों ने दी बधाई
भारतीय वैज्ञानिकों की काबिलियत और परिश्रम को पूरी दुनिया ने सलाम किया है। पाकिस्तानी नागरिकों ने सोशल मीडिया पर चंद्रयान 2 की सफलता पर भारत को बधाई दी है। भारतीय वैज्ञानिकों को सलाम किया है। सबसे बड़ी बात की भारत के लिए नकारात्म टिप्पणी करने वाले पाकिस्तानी मीडिया और नागरिकों ने भारत की जमकर तारीफ की है।
नबीला सारा खान नामक यूजर्स ने लिखा कि इस विशाल उपलब्धि के लिए भारत, हमारे महान पड़ोसी देश को बधाई। मुझे यह देखकर बहुत खुशी और गर्व हुआ कि हमारे पड़ोसी ने ऐसा किया।
फैजल खान ने लिखा कि यह जानकर खुशी हुई कि हमारे पड़ोसी देश हमारी उपलब्धि के बारे में सकारात्मक हैं।
फारूक अकील ने लिखा कि एक दक्षिण एशियाई देश को अंतरिक्ष अन्वेषण में बढ़ते हुए देखकर बहुत खुशी हुई! बधाइयां और शुभकामनाएं!
मोहम्मद अरसल ने लिखा 'शानदार कार्य पड़ोसी, बहुत बढ़िया'। एक अन्य यूजर्स जाहिद इरशाद ने लिखा 'पड़ोसी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं'।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
24 Jul 2019 10:16 am
Published on:
23 Jul 2019 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allपाकिस्तान
विदेश
ट्रेंडिंग
