इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने देश बढ़ती महंगाई को स्वीकार किया है। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि जब तक सरकार कर्ज से खुद को उबार नहीं लेती तक अपने को मजबूत बनाए रखें। गौरतलब है कि गले तक कर्ज में डूबे पाकिस्तान को आईएमएफ का सहारा है। पाक आईएमएफ के साथ बेल आउट पैकेज की डील के करीब पहुंच चुका है। अनुमानित 6.5 अरब डॉलर का पैकेज पाकिस्तानियों को काफी भारी पड़ने जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की विकास दर 2018-19 में 3.3 प्रतिशत रहा है, जो कि 6.2 प्रतिशत के लक्ष्य का आधा है।