लंदन।ब्रिटेन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, लंदन मॉल के बाहर लोगों के सामने एक भारतीय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय मोहम्मद नदीमुद्दीन के रूप में हुई है जो हैदराबाद का रहने वाला है। नदीमुद्दीन की हत्या बुधवार को मॉल के पार्किंग में चाकू मार कर दी गई थी। नदीमुद्दीन टेस्को सुपर मार्केट के एक मॉल में काम करता था और बीते 6 साल से लंदन में रह रहा था। नदीमुद्दीन का परिवार हैदराबाद के नूर बाजार में रहता है। इस घटना के बाद से मृतक नदीमुद्दीन का परिवार बहुत हताश है। घटना को संज्ञान में लेते हुए विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया है कि पूरी तरह से उनकी मदद की जाएगी।