2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रिटेन: शाही परिवार के नए राजकुमार का हुआ नामकरण, प्रिंस हैरी और मेघन मर्केल ने की घोषणा

मेघन मर्केल ने सोमवार को बच्चे को दिया था जन्म। प्रिंस हैरी व मेघन मर्केल ने बुधवार को बेटे की पहली झलक दुनिया को दिखाई। उत्तराधिकारी के तौर पर सातवें नंबर है नया राजकुमार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 9 May 2019, 12:58 PM IST

ब्रिटेन का शाही परिवार

ब्रिटेन: शाही परिवार के नए राजकुमार का हुआ नामकरण, प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने की घोषणा

लंदन।ब्रिटेन ( Britain ) के शाही परिवार ( Royal family ) में सोमवार को नए राजकुमार ने जन्म लिया था और अब बुधवार को शाही परिवार ने बेटे की पहली झलक दुनिया को दिखाई। इसी के साथ ही प्रिंस हैरी और मेघन मर्केल ने अपने बेटे के नाम की भी घोषणा की। प्रिंस हैरी और मेघन ने अपने बच्चे का नाम आर्ची रखा है। बता दें कि आर्ची शाही परिवार में उत्तराधिकारी के तौर पर सातवें नंबर पर हैं।

ब्रिटिश राजघराने को मिला एक और वारिस, प्रिंस हैरी की पत्नी मेघन ने दिया लड़के को जन्म

राजकुमार का ये है पूरा नाम

बुधवार को शाही दंपति ने विंडसर कैसेल के सेंट जॉर्ज हॉल के एक फोटोकॉल में हिस्सा लिया जहां पर प्रिस हैरी नवजात को गोद में लेकर कैमरे के सामने आए। वहीं मेघन ने नवजात के बारे में कहा, 'वह बहुत प्यारा है और शांत है। वह सपने की तरह है।' उन्होंने कहा कि मेरे पास दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ इंसान हैं। मैं काफी खुश हूं। बता दें कि क्वीन और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के आर्ची को अपने आठवें और नवजात प्रपौत्र के तौर पर परिचित कराने के बाद बच्चे के नाम की घोषणा की गई। इसको लेकर प्रिंस हैरी और मर्केल ने आधाकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूरे कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें परिवार के बाकी सदस्य भी शामिल हैं। तस्वीरों में क्वीन और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के अलावा मेगन की मां डोरिया रैगलैंड भी दिखाई दे रही हैं। बच्चे की तस्वीरों के साथ शाही दंपत्ति ने बताया कि बच्चे का पूरा नाम ‘आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर’ होगा।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

बड़ी खबरें

View All

यूरोप

विदेश