2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इमरान खान का बड़ा बयान, बोले- 2019 में मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो पाकिस्तान के लिए अच्छा रहेगा

इमरान खान ने कहा कि भारत में यदि मोदी अगले प्रधानमंत्री बनेंगे तो शांति वार्ता के लिए अच्छा रहेगा। विदेशी पत्रकारों से वार्ता के दौरान इमरान खान ने पीएम मोदी की तुलना बेंजामिन नेतन्याहू से की। इमरान खान ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार कश्मीर के लोगों से उनके अधिकारों को छिन रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 10 Apr 2019, 9:10 AM IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान

इमरान खान का बड़ा बयान, बोले- 2019 में मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो पाकिस्तान के लिए अच्छा रहेगा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बड़ा बयान दिया है। इमरान खान ने भाजपा और पीएम मोदी की तारीफ की है तो वहीं कांग्रेस के लिए थोड़ा निराशाजनक बात कही है। हालांकि अगले ही पल में उन्होंने भारतीय मुसलमानों को लेकर अपनाई जा रही नीति को लेकर पीएम मोदी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि भारत में गुरुवार से शुरु होने वाले आगामी आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिन्दू राष्ट्रवादी भारतीय जनता पार्टी जीतेगी तो पाकिस्तान के लिए अच्छा रहेगा।

इमरान खान ने कहा कि भाजपा के जीतने पर भारत के साथ शांति वार्ता के लिए सबसे अच्छा समय होगा, वहीं यदि कांग्रेस की अगुवाई में भारत में अगली सरकार बनती है तो कश्मीर व अन्य मामलों को लेकर पाकिस्तान के साथ बातचीत या समझौता करना कठिन है। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि संभवतः राइट विंग पार्टी यानी भाजपा सत्ता में वापस आती है तो कश्मीर मामले पर दोनों देशों के बीच समझौता एक अच्छे मुकाम पर पहुंच सकेगा। बता दें कि इमरान खान ने ये बातें विदेशी पत्रकारों के साथ एक साक्षात्कार में कही।

पाकिस्तान: इमरान खान सरकार का बड़ा फैसला, चार चरणों में 360 भारतीय कैदियों की होगी रिहाई

धारा 370 को हटाने का वादा चुनावी जुमला?

इमरान खान ने आगे कहा कि मोदी सरकार में कश्मीर के मुसलमानों को चिंतित होना पड़ा है और मैंने कभी नहीं ऐसा सोचा था कि मैं देखूंगा कि अभी भारत में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान जानते हैं कि बहुत वर्ष पहले वे अपनी स्थिति से खुश थे, लेकिन अब हिन्दू राष्ट्रवाद चरम पर पहुंच गया है। इमरान खान यहीं नहीं रूके, उन्होंने पीएम मोदी की तुलना इजराइल के पीएम से कर दी। उन्होंने कहा कि मोदी इजराइल के पीएम बेंजामिन नेत्नयाहू की तरह हैं, जो 'भय और राष्ट्रवादी भावना' के आधार पर चुनावी प्रचार करते हैं। इमरान खान ने कश्मीर से धारा 370 को हटाने के वादे पर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों से दशकों पुराने विशेष अधिकारों (धारा370 और 35ए) को छीनने के लिए भाजपा ने इस हफ्ते घोषणा की है, जो बाहरी लोगों को संपत्ति खरीदने से रोकती है। यह एक बड़ी चिंता की बात है। खान ने कहा कि हालांकि यह एक चुनावी जुमला भी हो सकता है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .