नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पीएमएल के पूर्व अध्यक्ष नवाज शरीफ अपनी बेटी मरियम नवाज के साथ लंदन से अबु धाबी पहुंच गए हैं। इस समय दोनों को अबु धाबी एयरपोर्ट के लाउंज में रोककर रखा गया है। बताया जा रहा है कि मरियम और नवाज को पाक सरकार ने अबूधाबी एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार करने की योजना बनाई है। इस बात की संभावना ज्यादा है कि उन्हें अबु धाबी एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया जाए। अगर ऐसा होता है तो अबु धाबी से उनके साथ नेशनल अकाउंटैबिलिटी बोर्ड (एनएबी) के अधिकारी भी विमान से लाहौर पहुंचेंगे। आपको बता दें कि पहले पाक सरकार की योजना लाहौर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार करने की थी।