31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एंकर के बाद अब पाकिस्तानी मंत्री हो रहे ट्रोल, वीडियो गेम को असली हादसा समझकर शेयर किया क्लिप

पाकिस्तानी आवामी तहरीक के सेक्रेटरी जनरल खुर्रम नवाज का जमकर बन रहा मजाक असली हादसा समझकर शेयर किया वीडियो गेम का क्लिप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 8 Jul 2019, 5:16 PM IST

Narrow Escape claims pak minister

इस्लामाबाद।पाकिस्तान से हाल ही में एक एंकर की वीडियो आई थी, जिसमें उसने ऐप्पल कंपनी (Apple Inc) को सेब समझ लिया था। इस क्लिप का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बना था। अभी इसकी ट्रॉलिंग बंद भी नहीं हुई थी कि पाक के एक नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है। दरअसल, पाकिस्तानी आवामी तहरीक के सेक्रेटरी जनरल खुर्रम नवाज ( Khurram Nawaz Gandapur ) ने एक गेम वीडियो को असली वाकया समझकर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने उस संभावित हादसे पर अपनी चिंता भी जाहिर की।

खुर्रम नवाज असली हादसा समझकर शेयर किया GTA गेम का वीडियो

पूर्व ओमानी क्रिकेटर खुर्रम नवाज ने एक एयरप्लेन हादसे का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बाल-बाल बचे! यह घटना बड़ी त्रासदी में तब्दील हो सकता था। पायलट की सूझ-बूझ से यह हादसा टल गया।' खुर्रम ने इस पोस्ट में GTA गेम का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक प्लेन बिल्डिंग के बीच से उड़ान भरता है। इसके साथ ही वह एक टैंकर से टकराते-टकराते बचता है। खुर्रम ने इस वीडियो को असली हादसा समझकर शेयर कर दिया। इसके बाद लोगों ने इसे जमकर ट्रोल किया। देखें, लोगों ने दिए किस तरह के रिएक्शन

ट्रॉलिंग बढ़ने के बाद डिलीट किया पोस्ट

हालांकि, बढ़ती ट्रॉलिंग को देखते हुए खुर्रम ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। हालांकि, इस वीडियो को देखकर कोई भी पहचान सकता है कि यह असली नहीं बल्कि कंप्यूटर ग्राफिक्स है। बता दें कि पाकिस्तान से अक्सर इस तरह के नासमझी भरे वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। हाल ही में पाकिस्तान की सत्तारूढ़ तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के एक रीजनल पेज ने कैट फिल्टर ऑन रखे हुए एक लाइव प्रेस कॉन्फ्रेस शेयर की थी।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..