
पाकिस्तान में आतंकियों खिलाफ बड़ा अभियान, हाफिज सईद का रिश्तेदार गिरफ्तार
लाहौर।पाकिस्तान सरकार ने जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद के रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब्दुल रहमान मक्की की गिरफ्तारी गैरकानूनी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुई। उन पर एफएटीएफ के दिशानिर्देशों के तहत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के खिलाफ अभद्र भाषा के उपयोग पर कार्रवाई की गई। मक्की को मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
गैरकानूनी उत्पत्ति के खिलाफ कार्रवाई
अब्दुल रहमान मक्की जमात-उद-दावा के राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों के विंग और इसके दान फलाह-ए-इन्सानियत के प्रभारी हैं। इसके लिए उन्होंने दान की अपील की थी। पाकिस्तान की सरकार द्वारा राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत गैरकानूनी उत्पत्ति के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े खातों और संपत्ति को जब्त करने की भी घोषणा की है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
15 May 2019, 1:23 PM IST
Published on:
15 May 2019, 12:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.