इस बारे में संघीय राजस्व मंत्री हम्माद अजहर ने घोषणा की थी कि रक्षा क्षेत्र के लिए बजटीय आवंटन पिछले साल जैसा ही रखा गया है। 11 जून को अजहर ने बजट पेश किया था। बजट दस्तावेज से पता चलता है कि अजहर के दावों से विपरीत सरकार ने बजट में 4.5 फीसदी का मामूली इजाफा किया है। दस्तावेजों के मुताबिक वर्ष 2018-19 के लिए यह आवंटन 1,100 अरब रुपयों का था। हालांकि, साल के अंत तक इसमें संसोधन के बाद 3.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई और साल का अंतिम बजट 1,137 अरब रुपए रहा।