4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इमरान खान ने कश्मीर से शारजाह जाने वाले विमानों को पाकिस्तानी क्षेत्र से गुजरने की नहीं दी इजाजत, यात्रियों को तय करनी होगी लंबी दूरी

कश्मीर से शारजाह के लिए विमान सेवा शुरू हो रही है। इसके लिए विमानों को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से गुजरना था, मगर पाकिस्तान ने इसकी अनुमति देने से साफ इन्कार कर दिया। अब विमानों को लंबी दूरी तय करके शारजाह आना-जाना होगा। इससे समय और धन दोनों ज्यादा खर्च होगा। वैसे, यह पहली बार नहीं है, जब कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की पोल खुल गई है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 3 Nov 2021, 4:16 PM IST

go_air.jpg

नई दिल्ली।

पाकिस्तान कश्मीर पर खूब दावा करता है। जब-तब कश्मीरियों से दिखावटी हमदर्दी जताता रहता है, लेकिन जब उनके असली हितों की बात सामने आती है तो भाग खड़ा होता है।

दरअसल, कश्मीर से शारजाह के लिए विमान सेवा शुरू हो रही है। इसके लिए विमानों को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से गुजरना था, मगर पाकिस्तान ने इसकी अनुमति देने से साफ इन्कार कर दिया। अब विमानों को लंबी दूरी तय करके शारजाह आना-जाना होगा। इससे समय और धन दोनों ज्यादा खर्च होगा। वैसे, यह पहली बार नहीं है, जब कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की पोल खुल गई है।

कश्‍मीर के लोगों की मदद का दिखावा करने वाले पाकिस्‍तान सरकार की पोल खुल गई है। पाकिस्‍तान ने श्रीनगर से शारजाह जाने वाली उड़ान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने को मंजूरी नहीं दी है। इससे विमानों को ज्‍यादा दूरी से चक्‍कर काटते हुए जाना पड़ेगा। इससे यात्री किराया काफी बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ें:-तंज या तारीफ! इजराइली पीएम नफ्ताली बेनेट ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा- आप हमारे देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय, मेरी पार्टी ज्वाइन कर लीजिए

वैसे तो यह पूरी तरह से अंतरराष्‍ट्रीय मानकों का उल्‍लंघन है लेकिन पाकिस्‍तान ने अमानवीय कदम उठाते हुए इसे रोक दिया है। बता दें कि श्रीनगर से शारजाह की उड़ान को 11 साल बाद मंजूरी दी गई है।

पाकिस्‍तान की इस हरकत से अब किराया बढ़ जाएगा और इसका बोझ कश्‍मीर के लोगों को उठाना पड़ेगा। पाकिस्‍तानी फैसले की वजह से श्रीनगर से उड़ान भरने वाले विमानों को अब उदयपुर, अहमदाबाद और ओमान के रास्‍ते शारजाह जाना पड़ेगा।

वहीं, जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने ट्वीट करके इसे दुखद बताया है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान ने ठीक यही हरकत साल 2009-10 में एयर इंडिया एक्‍सप्रेस विमान के दुबई जाने वाले विमान के साथ की थी।

यह भी पढ़ें:-नहीं सुधरा पाकिस्तान, भारत ने एनएसए स्तर की बैठक में दिया था न्योता, इमरान के अधिकारी ने कहा- मैं इंडिया नहीं जाऊंगा

अब्‍दुल्‍ला ने कहा कि मुझे उम्‍मीद थी कि गो फर्स्‍ट को पाकिस्‍तानी एयरस्‍पेस से उड़ान भरने की अनुमति दी गई थी तो यह रिश्‍तों में सुधार का संकेत था लेकिन दुखद यह रहा है क‍ि यह नहीं होने जा रहा है। इससे पहले 23 अक्‍टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीनगर-शारजाह की उड़ान को हरी झंडी दिखाई थी। इससे अब 11 साल बाद यूएई का सीधा संपर्क कश्‍मीर से हो गया था।

भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्‍तान के फैसले के बारे में नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सूचना दी है। एक अधिकारी ने कहा क‍ि पाकिस्‍तान का फैसला बहुत ही चौकाने वाला है। अंतरराष्‍ट्रीय नियमों के मुताबिक बिना लैंडिंग के पूरे इलाके से विमानों को उड़ान भरने की आजादी है। 14 फरवरी, 2009 को एयर इंडिया एक्‍सप्रेस ने पहली अंतरराष्‍ट्रीय उड़ान को श्रीनगर से दुबई के बीच शुरू किया था। अभी गो फर्स्‍ट की सेवाएं श्रीनगर से हैं।