4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं सुधरा पाकिस्तान, भारत ने एनएसए स्तर की बैठक में दिया था न्योता, इमरान के अधिकारी ने कहा- मैं इंडिया नहीं जाऊंगा

एनएसए की बैठक में शामिल होने के लिए भारत ने पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया था। मगर पाकिस्तान ने आमंत्रण को ठुकराते हुए इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। यह बैठक अगले हफ्ते 10 और 11 नवंबर को हो सकती है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 2 Nov 2021, 9:46 PM IST

imran.jpg

नई दिल्ली।

पाकिस्तान ने फैसला किया है कि वह अफगानिस्तान के मुद्दे पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सहालकारों यानी एनएसए की बैठक में शामिल नहीं होगा। भारत इस बैठक की मेजबानी कर रहा है। यह बैठक अगले हफ्ते 10 और 11 नवंबर को हो सकती है।

एनएसए की बैठक में शामिल होने के लिए भारत ने पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया था। मगर पाकिस्तान ने आमंत्रण को ठुकराते हुए इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉक्टर मोइद यूसुफ ने उज्बेकिस्तान के साथ सुरक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर करते वक्त इस बात की पुष्टि की है। जब पाकिस्तानी एनएसए यूसुफ से सवाल पूछा गया कि क्या पाकिस्तान ने कॉन्फ्रेंस में आने के लिए भारत के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है? इस पर उन्होंने कहा, नहीं, मैं वहां नहीं जाऊंगा।

यह भी पढ़ें:- COP-26 Summit को गंभीरता से नहीं ले रहा अमरीका, राष्ट्रपति जो बिडेन समारोह में ले रहे थे झपकी, वायरल हुआ वीडियो

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की थी कि भारत ने पाकिस्तान को कांफ्रेंस में आने का आमंत्रण दिया है। भारत ने रूस, ईरान, चीन, पाकिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों को इस कॉन्फ्रेंस में बुलाया है। इस बारे में यह कहा जा रहा है कि कॉन्फ्रेंस अगले हफ्ते आयाजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- COP-26 Summit में चीन को नहीं मिला बोलने का मौका, गुस्साए जिनपिंग ने भेज दिया हाथ से लिखा भाषण

बताया जा रहा है कि यह बैठक दिल्ली में होगी। इसके लिए नवंबर में 10 और 11 तारीखों का प्रस्ताव रखा गया है। इस बैठक में अफगानिस्तान के सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा होगी। यह बैठक भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता में होगी।