2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: पूर्व PM नवाज शरीफ सजा पूरी करने वापस लौटे जेल, भ्रष्टाचार मामले में 7 साल की मिली है सजा

अल-अजीजिया मिल्स में भ्रष्टाचार को लेकर नवाज शरीफ को सात साल जेल की सजा मिली है। बीते साल 24 दिसंबर से वे कोट लखपत जेल में सजा काट रहे हैं। 26 मार्च को जमानत पर बाहर आए थे, जो कि 7 मई को जमानत अवधि खत्म हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 8 May 2019, 11:27 AM IST

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ

पाकिस्तान: पूर्व PM नवाज शरीफ सजा पूरी करने वापस लौटे जेल, भ्रष्टाचार मामले में 7 साल की मिली है सजा

लाहौर।पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज ( pml-n ) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ वापस अपनी सजा पूरी करने के लिए मंगलवार को देर रात वापस कोट लखपत जेल लौट गए। अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में कोट लखपत जेल में बंद थे और 6 हफ्ते के लिए जमानत पर बाहर थे। मंगलवार 7 मई को 6 हफ्ते की जमानत अवधि खत्म हो गई, जिसके बाद नवाज को वापस जेल लौटना पड़ा। नवाज की बेटी मरयम और भतीजे हमजा शहबाज, मोहम्मद जुबैर, तलाल चौधरी और पार्टी के अन्य नेता नवाज शरीफ के साथ रहे। जब नवाज जेल जा रहे थे तब हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता अपना समर्थन जताने के लिए सड़कों पर उतर आए। मरियम ने एक के बाद एक कई वीडियो ट्वीट किए जिसमें हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर दिख रहे हैं।

पाकिस्तान: पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी पर कसा NAB का शिकंजा, 9 मई को पेश होने का आदेश

6 हफ्ते की जमानत पर जेल से बाहर थे नवाज शरीफ

बता दें कि नवाज शरीफ पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे बीते साल 24 दिसंबर से सात साल की सजा काट रहे हैं। नवाज शरीफ को अल-अजीजिया स्टील मिल्स मामले में भ्रष्टाचार के मामले में सात साल की सजा हुई है। शरीफ लखपत जेल में बंद थे। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण नवाज शरीफ को 6 हफ्ते की जमानत दी गई थी। चीफ जस्टिस खोसा ने बीते शुक्रवार को सुनवाई करते हुए कहा था कि हमलोग भविष्य के विषय में कोई बात नहीं करेंगे। डॉक्टर नवाज शरीफ की बीमारी के बारे में बेहतर बता सकते हैं। आप अपनी जमानत अवधि को बढ़ाने के लिए निवेदन कर सकते हैं, जो कि एक सामान्य प्रक्रिया है। हम बाद में देखेंगे की अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं या नहीं। चीफ जस्टिस ने नवाज शरीफ के वकील ख्वाजा हरिश पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि जमानत याचिका को रद्द करना कोई दुर्लभ चीज है?

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.