मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नवाज शरीफ से कहा गया है कि पाकिस्तान को आपकी जरूरत है। उनको वापस आना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के दो मामलों में दोषी करार दिए गए थे। इनमें एक था एवनफील्ड प्रापर्टी केस और दूसरा अल अजिजिया मिल्स केस। उन्हें दिसंबर 2019 में इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने दोषी ठहराया था। वह कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए थे।