पेरिस स्थित फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ( FATF ) ने पाकिस्तान से पूछा है कि वह बताएं आतंकी संगठनों पर क्या कार्रवाई की गई है। यह बताने को कहा है कि क्या उसने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इन्सानियत फाउंडेशन जैसे आतंकी संगठनों की ओर से संचालित स्कूलों, मदरसों, क्लीनिकों और एम्बुलेंसों के लिए आवंटित सात मिलियन अमरीकी डालर में कोई जांच शुरू की है?